होम सामने आकर परमबीर सिंह ने उठाया अपने ठिकाने का पर्दा, बोले- जल्द जांच में होऊंगा शामिल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 24, 2021 09:51 PM

सामने आकर परमबीर सिंह ने उठाया अपने ठिकाने का पर्दा, बोले- जल्द जांच में होऊंगा शामिल

सामने आकर परमबीर सिंह ने उठाया अपने ठिकाने का पर्दा, बोले- जल्द जांच में होऊंगा शामिल

सामने आकर परमबीर सिंह ने उठाया अपने ठिकाने का पर्दा, बोले- जल्द जांच में होऊंगा शामिल

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने आखिरी उस राज से पर्दा खोल ही दिया। जिसके चलते उन्हें उच्चतम न्यायालय ने जमकर फटकार लगाई थी। आपको बता दें कि परमबीर सिंह चंडीगढ़ में मौजूद हैं और वो जल्द ही अपने खिलाफ चल रहे मामलों की जांच में शामिल होंगे। अंग्रेजी न्यूज चैनल 'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह चंडीगढ़ में हैं और उन्होंने जल्द ही जांच में शामिल होने की बात कही है। हाल ही में उच्चतम न्यायालय ने परमबीर सिंह को फटकार लगाते हुए कहा था कि जब तक हमें यह नहीं पता चल जाता कि आप कहां हैं तब तक कोई सुरक्षा नहीं दी जाएगी, कोई सुनवाई नहीं होगी। हालांकि अगली सुनवाई में अदालत को बताया गया था कि परमबीर सिंह देश में ही मौजूद हैं। इसी सुनवाई में अदालत ने उन्हें गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की और जांच में शामिल होने का निर्देश भी दिया। इस मामले की अगली सुनवाई 6 दिसंबर को होगी। परमबीर सिंह पर आरोप है कि उन्होंने पिछले साल जनवरी से लेकर मार्च 2021 तक दो बार और रेस्त्रां के खिलाफ कार्रवाई का डर दिखाकर 9 लाख रुपए नकद और 2.92 लाख रुपए की कीमत के दो स्मार्टफोन खरीदने का दबाव बनाया। इस मामले को लेकर मुंबई की अपराध शाखा परमबीर को भगोड़ा आरोपी घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी क्योंकि गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद परमबीर की कोई जानकारी नहीं थी।
PM मोदी संग ममता 'दीदी' की मुलाकात, BSF के अधिकार क्षेत्र को लेकर हुई चर्चा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान ममता बनर्जी ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकार क्षेत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने दोनों नेताओं की मुलाकात का फोटो साझा किया। इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने बीएसएफ के बारे में चर्चा की। बीएसएफ हमारा दुश्मन नहीं है। मैं सभी एजेंसियों की इज्जत करती हूं लेकिन कानून-व्यवस्था जो राज्य का विषय है इससे उसमें टकराव होता है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने कहा कि संघीय ढांचे को बेवजह छेड़ना ठीक नहीं है, इसके बारे में आप चर्चा करो और बीएसएफ के कानून को वापस लो।उन्होंने आगे कहा कि हमारे यहां बहुत सारी प्राकृतिक आपदाएं हुई हैं इसमें केंद्र सरकार से हमें बहुत पैसा मिलेगा। मैंने वो पैसे देने के लिए बोला, उन्होंने कहा ​कि ठीक है हम परिस्थिति देख कर बताएंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)