होम प्रखर श्रीवास्तव व प्रियांशी गर्ग को भारत सरकार देगी चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप
प्रखर श्रीवास्तव व प्रियांशी गर्ग को भारत सरकार देगी चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप
लखनऊ, 24 नवम्बर। शहर के दो मेधावी छात्रों प्रखर श्रीवास्तव एवं प्रियांशी गर्ग को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। यह दोनों ही सिटी मोन्टेसरी स्कूल (सी.एम.एस.), राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस के छात्र हैं। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत दोनों छात्रों को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रु. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2021 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु इन छात्रों को विज्ञान की उच्चस्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है। सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है।
सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों के उज्जवल भविष्य कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सी.एम.एस. के मेधावी छात्र अपनी मेहनत, लगन व रचनात्मक सोच से सफलता के उच्च सोपान पर पहुँचकर निश्चित ही विश्व मानवता की सेवा व कल्याण में सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।