होम Delhi Building Collapse: रोहिणी में बारिश के बीच गिरी 4 मंजिला बिल्डिंग, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Jul 8, 2026 06:54 PM

Delhi Building Collapse: रोहिणी में बारिश के बीच गिरी 4 मंजिला बिल्डिंग, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बीच बड़ा हादसा सामने आया है। राजधानी के रोहिणी सेक्टर-16 में बुधवार (8 जुलाई) को एक चार मंजिला पुरानी इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे कई लोग फंसे हो सकते हैं।

Delhi Building Collapse: रोहिणी में बारिश के बीच गिरी 4 मंजिला बिल्डिंग, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बीच बड़ा हादसा सामने आया है। राजधानी के रोहिणी सेक्टर-16 में बुधवार (8 जुलाई) को एक चार मंजिला पुरानी इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे कई लोग फंसे हो सकते हैं। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और NDRF की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं।

रोहिणी सेक्टर-16 में गिर गई चार मंजिला इमारत

यह हादसा रोहिणी सेक्टर-16 स्थित एमसीडी स्कूल के पास हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण पुरानी इमारत कमजोर हो गई थी, जिसके चलते वह ढह गई।

दिल्ली फायर सर्विस को शाम 4:20 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया गया।

मलबे में फंसे लोगों को निकालने का अभियान जारी

हादसे के बाद सामने आए वीडियो में पूरी इमारत का मलबा चारों ओर फैला हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति मलबे के अंदर फंसा नजर आता है, जबकि बचावकर्मी उसे हौसला देते हुए कहते सुनाई देते हैं कि, "हम आपको बचा लेंगे."

राहत कार्य को तेज करने के लिए NDRF की दो टीमों को भी मौके पर भेजा गया है। बचाव एजेंसियां मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी हुई हैं।

दो लोगों को सुरक्षित निकाला गया, इलाके की घेराबंदी

दिल्ली फायर विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, अब तक दो लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। हालांकि आशंका है कि अभी भी कुछ लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं।

एहतियात के तौर पर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और बचाव अभियान लगातार जारी है।

दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सफदरजंग मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सुबह 8:30 बजे तक 14.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में राजधानी के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

जलभराव और ट्रैफिक जाम से लोगों की बढ़ीं मुश्किलें

लगातार बारिश के कारण दिल्ली के कई हिस्सों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। सदर बाजार, नसीरपुर, ग्रेटर कैलाश, बदरपुर, तेलीवाड़ा, महावीर बाजार, स्वरूप नगर और कुशक रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया।

रोहतक रोड पर पंजाबी बाग और शादीपुर के बीच लंबा जाम देखने को मिला। वहीं बारिश से बचने के लिए कई दोपहिया वाहन चालक एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर के नीचे रुक गए, जिससे यातायात और प्रभावित हुआ।

राजधानी के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित

बारिश और जलभराव की वजह से आईटीओ चौराहे सहित रिंग रोड, आउटर रिंग रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी रही। धौला कुआं, महिपालपुर, रजोकरी, आश्रम, दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे, जखीरा फ्लाईओवर, मोती नगर, पटेल नगर, नारायणा, एम्स, साउथ एक्सटेंशन, लाजपत नगर, मूलचंद, आजादपुर, मुकरबा चौक और दिल्ली-नोएडा लिंक रोड पर भी यात्रियों को भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)