होम Republic Day 2026: रेलवे ने यात्रियों को दिया अब तक का सबसे बड़ा तोहफा, शुरू कर दीं 14 नई AC ट्रेनें!

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 26, 2026 06:39 PM

Republic Day 2026: रेलवे ने यात्रियों को दिया अब तक का सबसे बड़ा तोहफा, शुरू कर दीं 14 नई AC ट्रेनें!

77वें गणतंत्र दिवस के जश्न के बीच भारतीय रेलवे ने लाखों यात्रियों का सफर सुहाना कर दिया है. मध्य रेल (Central Railway) ने इस राष्ट्रीय पर्व पर यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए हार्बर लाइन पर एसी लोकल ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी का ऐलान किया है.

Republic Day 2026: रेलवे ने यात्रियों को दिया अब तक का सबसे बड़ा तोहफा, शुरू कर दीं 14 नई AC ट्रेनें!

मुंबई: 77वें गणतंत्र दिवस के जश्न के बीच भारतीय रेलवे ने लाखों यात्रियों का सफर सुहाना कर दिया है. मध्य रेल (Central Railway) ने इस राष्ट्रीय पर्व पर यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए हार्बर लाइन पर एसी लोकल ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. मध्य रेल मुख्यालय में आयोजित भव्य ध्वजारोहण समारोह के दौरान महाप्रबंधक (जीएम) विवेक कुमार गुप्ता ने न सिर्फ तिरंगा फहराया, बल्कि रेलवे के विकास और यात्रियों की सुविधाओं को लेकर कई अहम घोषणाएं भी कीं.

मुंबई लोकल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, 14 एसी ट्रेनों की सौगात

मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन के यात्रियों के लिए यह खबर किसी जैकपॉट से कम नहीं है. जीएम विवेक कुमार गुप्ता ने बताया कि हार्बर लाइन पर चलने वाली 14 पारंपरिक (नॉन-एसी) लोकल सेवाओं को अब एसी सेवाओं में अपग्रेड कर दिया गया है. इस नए बदलाव के साथ ही मध्य रेल नेटवर्क पर एसी ईएमयू सेवाओं की कुल संख्या बढ़कर 94 हो गई है. मुंबई नेटवर्क की व्यस्तता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “मुंबई उपनगरीय नेटवर्क देश का सबसे व्यस्त और जटिल नेटवर्क है, जहां प्रतिदिन 1,820 ईएमयू लोकल ट्रेनों के माध्यम से 40 लाख से अधिक यात्रियों को सेवाएं दी जा रही हैं.”

1853 से शुरू हुआ सफर, आज 499 स्टेशनों का नेटवर्क

मध्य रेल के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए महाप्रबंधक ने बताया कि कैसे 16 अप्रैल 1853 को महज 33 किलोमीटर की पहली रेल लाइन से शुरू हुआ सफर आज विशाल रूप ले चुका है. उन्होंने कहा, “मध्य रेल ने 16 अप्रैल 1853 को 33 किलोमीटर की पहली रेल लाइन से अपनी ऐतिहासिक यात्रा शुरू की थी और आज यह 4353 रूट किलोमीटर के विशाल नेटवर्क में परिवर्तित हो चुकी है, जो पांच मंडलों के 499 रेलवे स्टेशनों को जोड़ती है.”

सुरक्षा पर पूरा जोर, 171 इंजनों में लगा 'कवच'

रेलवे ने सुरक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता फिर दोहराई है. जीएम ने बताया कि सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के लिए 171 लोकोमोटिव (इंजनों) में स्वदेशी ‘कवच’ प्रणाली इंस्टॉल कर दी गई है. उन्होंने गर्व के साथ जानकारी दी, “अब तक 171 लोकोमोटिव में ‘कवच’ प्रणाली लगाई जा चुकी है, जिससे ट्रेन संचालन की सुरक्षा और अधिक मजबूत हुई है.” इसके सुखद परिणाम भी देखने को मिले हैं, क्योंकि चालू वित्तीय वर्ष में दिसंबर 2025 तक मध्य रेल में कोई बड़ी दुर्घटना दर्ज नहीं की गई है.

पुणे मंडल को मिली नई लाइन, इंफ्रास्ट्रक्चर में भी बड़ा बदलाव

यात्री सुविधाओं के विस्तार पर जानकारी देते हुए बताया गया कि इस साल 13 फुट ओवर ब्रिज, 35 रोड ओवर ब्रिज और 58 रोड अंडर ब्रिज जनता को समर्पित किए गए हैं. इसके अलावा पुणे मंडल के यात्रियों के लिए अहिल्यानगर–बीड सेक्शन के बीच नई रेल लाइन का उद्घाटन किया गया है, जो उस क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी. जीएम ने यह भी बताया कि 70वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार–2025 में मध्य रेल को शानदार प्रदर्शन के लिए 5 दक्षता शील्ड और 5 व्यक्तिगत पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)