होम Reliance Jio IPO: भारत का सबसे बड़ा आईपीओ लॉन्च होने को तैयार, बैंकरों संग शुरू हुई बातचीत

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Oct 4, 2025 07:47 PM

Reliance Jio IPO: भारत का सबसे बड़ा आईपीओ लॉन्च होने को तैयार, बैंकरों संग शुरू हुई बातचीत

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के आईपीओ को लेकर बड़ी खबर आई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने जियो की संभावित लिस्टिंग के लिए बैंकों के साथ बातचीत शुरू कर दी है।

Reliance Jio IPO: भारत का सबसे बड़ा आईपीओ लॉन्च होने को तैयार, बैंकरों संग शुरू हुई बातचीत

Reliance Jio IPO Update: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के आईपीओ को लेकर बड़ी खबर आई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने जियो की संभावित लिस्टिंग के लिए बैंकों के साथ बातचीत शुरू कर दी है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने के अंत तक औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो सकती है और नवंबर 2025 तक कंपनी इन्वेस्टमेंट बैंकरों की नियुक्ति कर सकती है।

अगले साल होगा लॉन्च

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियो का आईपीओ 2026 की पहली छमाही में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर SEBI से जियो इन्फोकॉम में 5% हिस्सेदारी बेचने की मंजूरी के लिए भी चर्चा शुरू कर दी है। अगर मंजूरी मिल जाती है, तो यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ साबित होगा।

IPO का साइज और रिकॉर्ड

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो इस लिस्टिंग से करीब 52,200 करोड़ रुपये (6 अरब डॉलर) जुटा सकती है। यह आईपीओ भारत के सभी पिछले रिकॉर्ड तो तोड़ देगा और हाल ही में चर्चा में रहे हुंडई मोटर इंडिया के 28,000 करोड़ रुपये के आईपीओ से भी बड़ा होगा।

सेबी के नियम और IPO साइज में बदलाव

मौजूदा नियमों के अनुसार, किसी भी कंपनी को लिस्टिंग के 3 साल के भीतर 25% पब्लिक शेयरहोल्डिंग रखनी होती है। लेकिन रिलायंस का कहना है कि इतनी बड़ी हिस्सेदारी को बाजार में अब्जॉर्ब करना मुश्किल हो सकता है।

हाल ही में सेबी ने नियमों में संशोधन करते हुए बड़ी कंपनियों को शुरुआती चरण में कम से कम 2.5% हिस्सेदारी बेचने की अनुमति दी है। इसका मतलब है कि जियो का आईपीओ अब 52,200 करोड़ रुपये से घटकर लगभग 30,000 करोड़ रुपये का हो सकता है।

निवेशकों की नजर

जियो का आईपीओ न सिर्फ भारतीय स्टॉक मार्केट बल्कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स के लिए भी आकर्षण का केंद्र होगा। देश में अब तक किसी भी कंपनी का इतना बड़ा पब्लिक ऑफर नहीं आया है, लिहाजा निवेशकों की नजरें इस पर टिकी हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)