होम खुलने से पहले Tata Capital IPO में मचा धमाल, LIC ने लगाया 700 करोड़ का दांव
टाटा ग्रुप की NBFC कंपनी टाटा कैपिटल का आईपीओ बाजार खुलने से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 4642 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जिसमें सबसे बड़ा दांव लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (LIC) ने लगाया है। LIC ने अकेले 700 करोड़ रुपये का निवेश किया है,
Tata Capital IPO: टाटा ग्रुप की NBFC कंपनी टाटा कैपिटल का आईपीओ बाजार खुलने से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 4642 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जिसमें सबसे बड़ा दांव लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (LIC) ने लगाया है। LIC ने अकेले 700 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जो एंकर बुक का 15.08% हिस्सा है। इसके तहत LIC को 2,14,72,386 शेयर अलॉट हुए हैं।
कंपनी की फाइलिंग के मुताबिक, एंकर निवेशकों में नोमुरा इंडिया इन्वेस्टमेंट फंड मदर फंड (3.77%), मॉर्गन स्टेनली इन्वेस्टमेंट फंड्स एशिया ऑपर्चुनिटी फंड (3.15%) और नॉर्वे के वेल्थ फंड गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल (125 करोड़ रुपये, 2.69% हिस्सेदारी) शामिल हैं। शेयरों का अलॉटमेंट 310-326 रुपये प्रति शेयर के अपर प्राइस बैंड पर किया गया है।
एंकर निवेशक आमतौर पर बड़े संस्थान, म्यूचुअल फंड्स या पेंशन फंड्स होते हैं, जिन्हें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIBs) भी कहा जाता है। इनके निवेश से आईपीओ की विश्वसनीयता और आकर्षण बढ़ता है। शुरुआती चरण में बड़ा फंड मिलने से खुदरा निवेशकों का भरोसा मजबूत होता है और शेयर लिस्टिंग की कीमत को स्थिर रखने में मदद मिलती है।
एंकर बुक में कई बड़े घरेलू और विदेशी निवेशकों ने हिस्सा लिया है, जिनमें शामिल हैं:
इन 18 घरेलू म्यूचुअल फंड्स ने मिलकर 5.06 करोड़ शेयर 1,650.4 करोड़ रुपये में खरीदे हैं।
टाटा कैपिटल का आईपीओ 6 अक्टूबर 2025 से रिटेल निवेशकों के लिए खुल जाएगा। बड़े निवेशकों की जोरदार भागीदारी को देखते हुए मार्केट में इसके शानदार रिस्पॉन्स की उम्मीद जताई जा रही है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।