होम मिलावटी कफ सिरप से बच्चों की मौत का संदेह, तमिलनाडु सरकार ने दिया बड़ा आदेश
तमिलनाडु सरकार ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चेन्नई स्थित कंपनी की फैक्टरी में कफ सिरप उत्पादन पर रोक लगा दी है। दरअसल, फैक्टरी से लिए गए सिरप के नमूनों में मिलावट पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया। इस मामले को लेकर सरकार ने कंपनी से तत्काल स्पष्टीकरण भी मांगा है।
Cough Syrup Case: तमिलनाडु सरकार ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चेन्नई स्थित कंपनी की फैक्टरी में कफ सिरप उत्पादन पर रोक लगा दी है। दरअसल, फैक्टरी से लिए गए सिरप के नमूनों में मिलावट पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया। इस मामले को लेकर सरकार ने कंपनी से तत्काल स्पष्टीकरण भी मांगा है।
खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी ने बताया कि कफ सिरप-कोल्ड्रिफ से जुड़ा यह मामला गंभीर है, क्योंकि मध्य प्रदेश और राजस्थान में अब तक 11 बच्चों की मौत इससे जुड़ी होने का संदेह है। इसी कारण तमिलनाडु सरकार ने राज्य में इसकी बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने और बाजार से स्टॉक हटाने का आदेश जारी किया।
अधिकारी ने बताया कि कांचीपुरम जिले की सुंगुवरचत्रम स्थित दवा कंपनी की फैक्टरी में निरीक्षण के दौरान नमूने एकत्र किए गए थे। जांच में मिलावट की पुष्टि होने के बाद 1 अक्टूबर से पूरे राज्य में इस सिरप की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जब तक कंपनी संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं देती, तब तक उत्पादन बंद रहेगा।
इस मामले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने भी सरकार और कंपनी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सात सितंबर से संदिग्ध किडनी रोग से पीड़ित बच्चों की मौत के लिए इस कफ सिरप में मिले ब्रेक ऑयल सॉल्वेंट को जिम्मेदार ठहराया। अब तक मध्य प्रदेश में 9 और राजस्थान में 2 बच्चों की जान जा चुकी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।