होम Ram Mandir Trust Meeting: चढ़ावा चोरी विवाद के बीच 6 जुलाई को होगी अहम बैठक, ट्रस्ट के पुनर्गठन और बड़े फैसलों पर रहेगी नजर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 29, 2026 04:35 PM

Ram Mandir Trust Meeting: चढ़ावा चोरी विवाद के बीच 6 जुलाई को होगी अहम बैठक, ट्रस्ट के पुनर्गठन और बड़े फैसलों पर रहेगी नजर

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक अब 6 जुलाई को आयोजित होगी। पहले यह बैठक 11 जुलाई को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसकी तारीख बदल दी गई है। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में ट्रस्ट के पुनर्गठन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

Ram Mandir Trust Meeting: चढ़ावा चोरी विवाद के बीच 6 जुलाई को होगी अहम बैठक, ट्रस्ट के पुनर्गठन और बड़े फैसलों पर रहेगी नजर

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक अब 6 जुलाई को आयोजित होगी। पहले यह बैठक 11 जुलाई को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसकी तारीख बदल दी गई है। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में ट्रस्ट के पुनर्गठन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। साथ ही ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे को लेकर भी चर्चा और फैसला होने की संभावना जताई जा रही है।

राम मंदिर निर्माण और ट्रस्ट के संगठनात्मक ढांचे पर होगी चर्चा

बैठक में राम मंदिर निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा के साथ-साथ ट्रस्ट के संगठनात्मक ढांचे पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। ट्रस्ट से जुड़े सभी प्रमुख सदस्यों के इस बैठक में शामिल होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।

चढ़ावा गिनने की प्रक्रिया को लेकर उठे सवाल

चढ़ावा चोरी मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के अलावा चंपत राय का भी बयान दर्ज किया था। सूत्रों के मुताबिक, उनसे चढ़ावे की गणना की प्रक्रिया, दान की गिनती करने वाले कर्मचारियों की नियुक्ति और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर सवाल किए जा सकते हैं। जांच एजेंसियां इस पूरी प्रक्रिया की पड़ताल कर रही हैं।

विपक्ष ने न्यायिक जांच की उठाई मांग

इस मामले को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल उठा रहा है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार चंपत राय और उनसे जुड़े लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है। वहीं समाजवादी पार्टी ने पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में न्यायिक जांच कराने की मांग की है।

टिन्नू यादव के घर छापेमारी में मिले जेवर और दस्तावेज

पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार आरोपी टिन्नू यादव समेत आठ आरोपियों के घरों और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। जांच के दौरान महासचिव रहे चंपत राय के ड्राइवर और करीबी रमा शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव के घर से कुछ ज्वैलरी और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। अब यह जांच की जा रही है कि यह ज्वैलरी किन पैसों से खरीदी गई थी।

नैतिकता के आधार पर चंपत राय ने दिया इस्तीफा

हालांकि इस मामले में ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इसके बावजूद चंपत राय ने नैतिकता के आधार पर राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। अब 6 जुलाई की बैठक में उनके इस्तीफे सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)