होम Hathras Rally में CM Yogi का Akhilesh Yadav पर तीखा हमला, बोले- राम लला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 28, 2026 06:23 PM

Hathras Rally में CM Yogi का Akhilesh Yadav पर तीखा हमला, बोले- राम लला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में 548 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।

Hathras Rally में CM Yogi का Akhilesh Yadav पर तीखा हमला, बोले- राम लला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में 548 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन में उन्होंने अयोध्या, श्रीकृष्ण जन्मभूमि, कानून-व्यवस्था और विपक्षी गठबंधन समेत कई मुद्दों पर सपा और कांग्रेस को घेरा।

अखिलेश यादव को रामलला के दर्शन करने की दी सलाह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को लेकर अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि अयोध्या को किसी से पहचान लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, "अखिलेश जी चिंता मत करिए, पश्चाताप करिए, रामलला के दर्शन करिए."

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "आप क्या अयोध्या बसाएंगे आप ने तो राम भक्तों पर गोली चलवाई थी, एक बार राम लला के दर्शन कर लीजिए सद्बुद्धि आ जाएगी."

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यदि कोई स्वयं को धार्मिक साबित करना चाहता है तो उसे श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर भी खुलकर अपनी राय रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि की तर्ज पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का अभियान भी चलना चाहिए।

सपा पर लगाए गंभीर आरोप

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि यह वही पार्टी है जिसकी सरकार में रामभक्तों पर गोली चलाई गई थी और कांवड़ यात्रा तक बाधित होती थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार मंदिरों के विकास और धार्मिक स्थलों के संरक्षण पर काम कर रही है, जबकि पहले सरकारी धन कब्रिस्तानों की बाउंड्री बनाने में खर्च किया जाता था।

उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में मथुरा भी बड़े विकास कार्यों का साक्षी बनेगा और भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि को उसका उचित सम्मान दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में प्रदेश की कानून-व्यवस्था का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश का शायद ही कोई ऐसा जिला था, जहां दंगे और कर्फ्यू की स्थिति न बनी हो। उन्होंने मथुरा और मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय सांप्रदायिक हिंसा आम बात थी।

उन्होंने दावा किया कि पिछले नौ वर्षों के दौरान उत्तर प्रदेश में न कोई बड़ा दंगा हुआ और न ही कर्फ्यू लगाने की आवश्यकता पड़ी।

मुहर्रम के शांतिपूर्ण आयोजन का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष प्रदेश में लगभग 12 हजार ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाले गए और कहीं भी दंगा या उपद्रव की कोई घटना सामने नहीं आई। उन्होंने बताया कि प्रशासन की सलाह के अनुरूप ताजियों की ऊंचाई नियंत्रित रखने से हाईटेंशन बिजली लाइनों जैसी संभावित दुर्घटनाओं से भी बचाव हुआ।

कांग्रेस-सपा गठबंधन पर भी साधा निशाना

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने कभी समाजवादी नेताओं को जेल भेजा था, आज वही दोनों दल साथ खड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष ने संविधान का अपमान किया और अब भी जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)