होम जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव का पहला बयान, हाथ जोड़कर कह दी ऐसी बात कि भावुक हो गए फैंस

मनोरंजनफिल्म Alert Star Digital Team Feb 19, 2026 08:57 PM

जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव का पहला बयान, हाथ जोड़कर कह दी ऐसी बात कि भावुक हो गए फैंस

चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल की सजा काटकर बाहर आए बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली पोस्ट शेयर की है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव का पहला बयान, हाथ जोड़कर कह दी ऐसी बात कि भावुक हो गए फैंस

चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल की सजा काटकर बाहर आए बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली पोस्ट शेयर की है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। अपने इस मुश्किल वक्त में साथ खड़े रहने वालों के लिए राजपाल ने एक बेहद भावुक संदेश लिखा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- "आप सभी के प्यार और साथ के लिए दिल से धन्यावाद।" इस पोस्ट के कैप्शन में भी उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी बनाई है।

राजपाल यादव के इस पोस्ट पर उनके चाहने वाले और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे जमकर प्यार लुटा रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ने भी उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- "लव यू सर।" वहीं, उनके फैंस भी लगातार अपना समर्थन जता रहे हैं। एक यूजर ने भावुक होते हुए लिखा कि अच्छे इंसान के साथ हमेशा अच्छा ही होता है। वहीं एक अन्य फैन ने कमेंट किया कि दुनिया को हंसाने वाले को कभी दुखी नहीं देख सकते। बता दें कि जब राजपाल ने जेल में सरेंडर किया था, तब भी कई एक्टर्स और उनके फैंस मदद के लिए आगे आए थे।

गौरतलब है कि राजपाल यादव को हाल ही में अपने परिवार के एक समारोह में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत मिली है। दरअसल, उनकी भतीजी की शादी हो रही है, जिसके चलते उन्हें तिहाड़ जेल से बाहर आने की मोहलत दी गई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक डांस वीडियो भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में राजपाल यादव धोती-कुर्ता पहने अपनी पत्नी के साथ जमकर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी सिर पर पल्लू लिए हुए उनके साथ डांस कर रही हैं। फैंस को उनका यह देसी अंदाज और खुशी खूब पसंद आ रही है।

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो दुनिया को अपनी बेहतरीन कॉमेडी से गुदगुदाने वाले राजपाल यादव जल्द ही बड़े पर्दे पर जबरदस्त वापसी करने वाले हैं। उनके पास फिलहाल बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की दो बड़ी फिल्में हैं। वह जल्द ही 'भूत बंगला' और 'वेलकम टू द जंगल' जैसी मच-अवेटेड फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)