होम गणतंत्र दिवस परेड में राहुल गांधी के साथ हुआ खेला, सीट देखकर भड़क उठी कांग्रेस, कह दी अब तक की सबसे बड़ी बात

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Jan 26, 2026 06:44 PM

गणतंत्र दिवस परेड में राहुल गांधी के साथ हुआ खेला, सीट देखकर भड़क उठी कांग्रेस, कह दी अब तक की सबसे बड़ी बात

देश के 77वें गणतंत्र दिवस के भव्य समारोह के बीच कर्तव्य पथ पर एक सियासी विवाद खड़ा हो गया है. मामला लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बैठने की जगह (Seating Arrangement) से जुड़ा है.

गणतंत्र दिवस परेड में राहुल गांधी के साथ हुआ खेला, सीट देखकर भड़क उठी कांग्रेस, कह दी अब तक की सबसे बड़ी बात

नई दिल्ली: देश के 77वें गणतंत्र दिवस के भव्य समारोह के बीच कर्तव्य पथ पर एक सियासी विवाद खड़ा हो गया है. मामला लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बैठने की जगह (Seating Arrangement) से जुड़ा है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार ने प्रोटोकॉल को ताक पर रखते हुए राहुल गांधी को परेड के दौरान पीछे की पंक्ति में बैठाया. कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र की परंपराओं के खिलाफ बताया है.

'शैडो पीएम' को पीछे बैठाना दुखद: कांग्रेस

कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने राहुल गांधी को पहली पंक्ति में स्थान न मिलने पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने इसे नेता प्रतिपक्ष के पद का अपमान बताया. अनवर ने कहा, "राहुल गांधी को गणतंत्र दिवस के मौके पर आगे की पंक्ति में नहीं बैठाया गया. यह दुखद नेता विपक्ष का एक प्रोटोकॉल होता है. इसको शैडो प्रधानमंत्री भी कहा जाता है." उन्होंने ब्रिटिश संसद की परंपरा का हवाला देते हुए कहा कि वहां विपक्ष के नेता का दर्जा प्रधानमंत्री के समानांतर होता है, लेकिन यहां स्थिति उलट है.

'2014 के बाद से तोड़ी जा रही हैं परंपराएं'

मोदी सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए तारिक अनवर ने आरोप लगाया कि जानबूझकर विपक्ष को नीचा दिखाया जा रहा है. उन्होंने कहा, "जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं तब से देश की सारी परंपरा को समाप्त किया जा रहा है. ऐसा कभी नहीं हुआ होगा कि जो मुख्य विपक्षी दल का नेता हो उन्हें इस तरह के सरकारी समारोह में दूसरे या तीसरे लाइन में बैठाए गए हों." उन्होंने आगे कहा, "सरकारी कार्यक्रम में उन्हें जो उचित स्थान देना चाहिए वो नहीं दिया जाता. ये हमारे लोकतंत्र के लिए अच्छी परंपरा नहीं है." वीडियो फुटेज में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान राहुल गांधी से आगे की लाइन में बैठे नजर आए, जिसे लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं.

तीसरी पंक्ति में नजर आए राहुल, खरगे थे आगे

समारोह के दौरान की तस्वीरों में देखा गया कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे अगली पंक्ति में बैठे थे. हालांकि, खबरों के मुताबिक, इससे पहले खरगे को भी राहुल गांधी के साथ तीसरी पंक्ति में देखा गया था, लेकिन बाद में वे आगे नजर आए. वहीं, राहुल गांधी तीसरी पंक्ति में ही बैठे रहे. इस मौके पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और सीजेआई सूर्यकांत भी मौजूद थे.

विवाद के बीच राहुल गांधी का संदेश

सीट विवाद से इतर, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और संविधान को सबसे बड़ी ताकत बताया. उन्होंने 'X' पर लिखा, ‘सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. हमारा संविधान हर भारतीय का सबसे बड़ा हथियार है- यही हमारी आवाज है, हमारे अधिकारों का सुरक्षा-कवच. इसी की मजबूत नींव पर हमारा गणतंत्र खड़ा है जो समानता और सौहार्द से ही सशक्त होगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)