होम प्रियंका गांधी ने कहा यूपी की जनता पर भरोसा, कांग्रेस की मेहनत रंग लाएगी: प्रियंका गांधी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 8, 2022 09:13 PM

प्रियंका गांधी ने कहा यूपी की जनता पर भरोसा, कांग्रेस की मेहनत रंग लाएगी: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा यूपी की जनता पर भरोसा, कांग्रेस की मेहनत रंग लाएगी: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा यूपी की जनता पर भरोसा, कांग्रेस की मेहनत रंग लाएगी: प्रियंका गांधी

लखनऊ। उप्र विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण के प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी ने मेरठ, आगरा, मथुरा जिले की कई सीटों पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता पर भरोसा, कांग्रेस की मेहनत रंग लाएगी। कांग्रेस पार्टी ही विकास, महिला अधिकार, किसानों की स्थिति, बेरोजगारों युवाओं को रोजगार देने के रोडमैप के साथ उनके मुद्दे उठा रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी को वोट देकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनायें। खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार रामनाथ सिकरवार के समर्थन में जनसैलाब उमड़ा और फौजी, फौजी के नारे लगे।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट मंगलवार को मेरठ के हस्तिनापुर पहुंचे। प्रियंका गांधी व सचिन पायलट ने जैन साध्वी ज्ञानमती माताजी का आशीर्वाद लिया। माताजी ने प्रियंका से याद साझा करते हुए बताया कि पूर्व पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी व राजीव गांधी का हस्तिनापुर से विशेष लगाव था। माताजी ने उन्हें जंबूद्वीप की प्रतिकृति व श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। वहीं सचिन पायलट को भी तिलक कर व अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया किया।

इसके बाद उनका काफिला मवाना पहुंचा। उनका काफिला मवाना में तहसील रोड स्थित मिहिरभोज प्रतिमा स्थल के पास रुका। काफिला रुकते ही प्रियंका वाड्रा और सचिन पायलट ट्रैक्टर पर सवार हो गए और जनसम्पर्क शुरू कर दिया। ट्रैक्टर पर प्रियंका गांधी के साथ सचिन पायलट और कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम बैठीं। मवाना में प्रियंका गांधी ने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगे। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने कई महिलाओं से अभिवादन किया और मोबाइल से सेल्फी ली। जनसम्पर्क के दौरान श्श्लड़की हूँ लड़ सकती हूं...श्श्गाना गूंजता रहा।

प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव मथुरा पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले विश्राम घाट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से यमुना पूजन किया। इस दौरान कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और मथुरा से प्रत्याशी प्रदीप माथुर मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने मथुरा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर के समर्थन में रोड शो के जरिए चुनाव प्रचार किया। प्रियंका गांधी का रोड शोर आकाशवाणी केंद्र से शुरू होकर चौक बाजार, स्वामी घाट, द्वारिकाधीश, विश्राम घाट, होली गेट, भरतपुर गेट होता हुआ डीग गेट पहुंचा। मथुरा के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आगरा के खेरागढ़ में रोड शो करने पहुंची। आगरा के खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के समर्थन में रोड शो किया। यहां प्रियंका गांधी ने मंडी समिति से खेरागढ़ मुख्य बाजार तक रोड शो किया। खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार रामनाथ सिकरवार के समर्थन में जनसैलाब उमड़ा और फौजी, फौजी के नारे लगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)