होम सपा ने जारी किया घोषणापत्र, सत्ता में आए तो किसानों को 2025 तक कर्ज मुक्त बनाया जाएगा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 8, 2022 08:29 PM

सपा ने जारी किया घोषणापत्र, सत्ता में आए तो किसानों को 2025 तक कर्ज मुक्त बनाया जाएगा

सपा ने जारी किया घोषणापत्र, सत्ता में आए तो किसानों को 2025 तक कर्ज मुक्त बनाया जाएगा

सपा ने जारी किया घोषणापत्र, सत्ता में आए तो किसानों को 2025 तक कर्ज मुक्त बनाया जाएगा

लखनऊ। भाजपा के बाद मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी मंगलवार को उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी वचन पत्र के नाम से पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। अखिलेश ने इस मौके पर कहा, मुझे याद है कि वर्ष 2012 में सपा ने जब अपना चुनाव घोषणापत्र जारी किया था तो उसे पूरी तरह लागू किया गया था। कई ऐसी चीजें जो घोषणापत्र में शामिल नहीं थीं, उन्हें भी सपा सरकार ने पूरा करके दिखाया था। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश को खुशहाली, विकास और तरक्की के रास्ते पर ले जाने के लिए सपा ने अपना घोषणापत्र बनाया है। घोषणापत्र में किए गए प्रमुख वादों का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा, सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान किया जाएगा और गन्ना किसानों को 15दिन के अंदर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए अगर किसान कोष बनाने की जरूरत होगी तो बनाया जाएगा। सभी किसानों को 2025 तक कर्ज मुक्त बनाया जाएगा। ऋण मुक्ति कानून बनाकर अत्यंत गरीब किसानों को लाभ पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी लघु एवं सीमांत किसानों, जिनके पास दो एकड़ से कम जमीन है, को दो बोरी डीएपी और पांच बोरी यूरिया मुफ्त दिया जाएगा।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, ब्याज मुक्त कर्ज, बीमा एवं पेंशन की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की मदद दी जाएगी और उनकी याद में किसान स्मारक भी बनाया जाएगा। अखिलेश ने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले सभी परिवारों को प्रतिवर्ष दो रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे और सभी दो पहिया वाहन मालिकों को प्रतिमाह एक लीटर पेट्रोल और ऑटो रिक्शा चालकों को प्रतिमाह तीन लीटर पेट्रोल तथा छह किलोग्राम सीएनजी मुफ्त प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद प्रदेश में सपा गठबंधन की सरकार बनने पर मनरेगा की तर्ज पर अर्बन एंप्लॉयमेंट गारंटी एक्ट बनाया जाएगा तथा सपा सरकार आईटी क्षेत्र की समीक्षा कर उसे पुनर्जीवित करेगी ताकि 22 लाख लोगों को रोजगार दिया जा सके। अखिलेश ने महिला सशक्तीकरण के लिए किए गए वादे का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार बनने पर महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा और इस व्यवस्था के तहत सभी वर्गों-सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति की महिलाओं को शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वूमेन पावर लाइन 1090 को दोबारा मजबूत किया जाएगा तथा इसमें ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए मुकदमा दर्ज करने की व्यवस्था की जाएगी। सपा प्रमुख ने कहा कि लड़कियों की शिक्षा को केजी से लेकर परास्नातक तक मुफ्त किया जाएगा और कन्या विद्या धन योजना को दोबारा शुरू किया जाएगा जिसके तहत 12वीं पास करने के बाद लड़कियों को 36 हजार रुपये की एकमुश्त राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पेंशन योजना को फिर से शुरू किया जाएगा जिसके तहत वृद्ध तथा जरूरतमंद एवं गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करने वाली महिलाओं को प्रतिवर्ष 18,000 रुपये पेंशन दी जाएगी तथा इस योजना का लाभ एक करोड़ गरीब परिवारों तक पहुंचेगा। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी कैंटीन एवं किराना स्टोर स्थापित किए जाएंगे, जहां गरीब श्रमिकों, राजगीरों और बेघर लोगों को सब्सिडी दर पर राशन और अन्य जरूरत की चीजें मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि इन कैंटीन में 10 रुपये में समाजवादी थाली की व्यवस्था की जाएगी तथा इस योजना का लक्ष्य प्रदेश से भूख की समस्या को मिटाना है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर प्रदेश में डायल 1890 मजदूर पावर लाइन की स्थापना की जाएगी जो राज्य के बाहर एवं भीतर कार्यरत प्रवासी श्रमिकों की समस्याओं का निदान करेगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)