होम मेरे परदादा को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं, प्रधानमंत्री ने नहीं दिया मेरे सवालों का जवाब: राहुल गांधी
मेरे परदादा को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं, प्रधानमंत्री ने नहीं दिया मेरे सवालों का जवाब: राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। कांग्रेस नेता कहा कि उन्होंने (प्रधानमंत्री मोदी) मेरे सवालों का जवाब नहीं दिया। हमें चीन और पाकिस्तान के मुद्दे को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। मेरे परदादा ने देशा की सेवा की है। मुझे किसी के भी सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मेरे परदादा ने देश की सेवा की, उन्होंने अपना पूरा जीवन इस देश को दिया। मुझे अपने परदादा के लिए किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। वह डरते हैं कांग्रेस से क्योंकि कांग्रेस सच्च बोलती है। पूरा भाषण कांग्रेस के ऊपर। कांग्रेस ने क्या किया, क्या नहीं किया।
उन्होंने कहा कि मैंने सदन 3 बातें कहीं थी लेकिन प्रधानमंत्री ने किसी भी बात पर जवाब नहीं दिया। मैंने पहले कोविड को लेकर भी कहा थी कि कोविड से खतरा है और किसी ने मेरी बात नहीं मानी। मैंने सदन में बोला है कि पाकिस्तान और चीन से खतरा है और इसको गंभीरता से लेना चाहिए। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कांग्रेस पर देश के विकास में रोड़े अटकाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस को आपातकाल, सिख विरोधी दंगों और कश्मीरी पंडितों के पलायन के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि लोकतंत्र को सबसे बड़ा खतरा परिवारवादी पार्टियों से है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।