होम CM केजरीवाल का बीजेपी पर हमला, कहा- जब मुख्यमंत्री बार-बार बदलेंगे तो क्या काम करेंगे

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 8, 2022 08:41 PM

CM केजरीवाल का बीजेपी पर हमला, कहा- जब मुख्यमंत्री बार-बार बदलेंगे तो क्या काम करेंगे

CM केजरीवाल का बीजेपी पर हमला, कहा- जब मुख्यमंत्री बार-बार बदलेंगे तो क्या काम करेंगे

CM केजरीवाल का बीजेपी पर हमला, कहा- जब मुख्यमंत्री बार-बार बदलेंगे तो क्या काम करेंगे

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड के लोगों से खास अपील की है। केजरीवाल की तरफ से कहा गया है कि इस बार उत्तराखंड की खातिर आम आदमी पार्टी को वोट जरूर दें। हरिद्वार में आप संयोजक केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने अब तक भाजपा को 11-12 साल दिए, भाजपा ने कुछ किया आपके लिए? आपके परिवार, आपके बच्चों के लिए? इस बार 3 मुख्यमंत्री और बदल दिए, जब मुख्यमंत्री बार-बार बदलेंगे तो क्या काम होगा?केजरीवाल ने कहा कि हमारे पास उत्तराखंड का विकास करने का एजेंडा है। हम गांव-गांव स्वास्थ्य सेवाएं, स्कूल और शिक्षा देंगे। हम बच्चों को रोज़गार देंगे, बेरोज़गार बच्चों को बेरोज़गारी भत्ता देंगे, 24 घंटे बिजली देंगे, सरकारी स्कूल अच्छे करेंगे। कांग्रेस और बीजेपी ने मिलकर उत्तराखंड पर 21 साल में 72 हज़ार करोड़ रुपए का कर्जा चढ़ा दिया है इसकी जवाबदेही तो उनसे लेनी चाहिए। हमारा आपसे वादा है कि 5 साल में हम सभी पिछले कर्जे खत्म कर देंगे, सरकार को प्रॉफिट में ले आएंगे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वोटर्स ने कांग्रेस को 10 साल दिए। 10 सालों में कांग्रेस ने आपके लिए क्या किया? क्या कांग्रेस ने आपके बच्चों को नौकरी दी?, शिक्षा दी?, स्वास्थ्य सुविधाएं दीं?,अगर कुछ भी नहीं किया तो कांग्रेस को वोट देने से क्या फायदा?

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)