होम नरवणे की किताब पर संसद में संग्राम, राहुल के बचाव में उतरीं प्रियंका, बोलीं-आर्मी को भईया कभी बदनाम नहीं करेंगे
लोकसभा में पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवणे की किताब के एक हिस्से को पढ़ने की जिद पर अड़े नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के समर्थन में अब उनकी बहन और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा खुलकर सामने आ गई हैं.
नई दिल्ली: लोकसभा में पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवणे की किताब के एक हिस्से को पढ़ने की जिद पर अड़े नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के समर्थन में अब उनकी बहन और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा खुलकर सामने आ गई हैं. मंगलवार को संसद में मचे घमासान के बीच प्रियंका ने सरकार पर तीखा हमला बोला और स्पष्ट किया कि "आर्मी को भईया कभी बदनाम नहीं करेंगे."
प्रियंका का सवाल- 'किताब पब्लिक सोर्स है, सरकार क्यों डरी हुई है?'
राहुल गांधी के बचाव में तर्क देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल केवल पूर्व आर्मी चीफ की किताब का एक हिस्सा पढ़ रहे थे, जो पहले ही मैगजीन में छप चुका है. उन्होंने कहा, "इसमें बदनाम करने वाली क्या बात है? नियम है कि सोर्स पब्लिक होना चाहिए. यह किताब का अंश है, कोई अप्रमाणित सोर्स नहीं. ऐसे में मोदी सरकार क्यों डर रही है?"
राहुल की हुंकार- 'चीन के सामने 56 इंच की छाती का सच पता चल जाएगा'
सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद राहुल गांधी ने और भी आक्रामक तेवर दिखाए. उन्होंने दावा किया:
सरकार का पलटवार- 'सेना का मनोबल न तोड़ें'
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज किया.
इस विवाद के चलते लोकसभा में भारी गतिरोध बना रहा और सदन की कार्यवाही को दो बार के स्थगन के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित करना पड़ा.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।