होम जानिए शाहजहांपुर की 6 विधानसभा सीटों में किस किस राजनीतिक पार्टी के प्रत्याशियों एवं निर्दलीयों ने कराया अपना नामांकन

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 25, 2022 09:38 PM

जानिए शाहजहांपुर की 6 विधानसभा सीटों में किस किस राजनीतिक पार्टी के प्रत्याशियों एवं निर्दलीयों ने कराया अपना नामांकन

शाहजहाँपुर में 25.01.2022 को विधानसभावार दाखिल नामांकन पत्रो का विवरण समझिए

जानिए शाहजहांपुर की 6 विधानसभा सीटों में किस किस राजनीतिक पार्टी के प्रत्याशियों एवं निर्दलीयों ने कराया अपना नामांकन

शाहजहाँपुर। 25.01.2022 को विधानसभावार दाखिल नामांकन पत्रो का विवरण समझिए।

131कटरा विधान सभा से 02 नामांकन दाखिल हुये कांग्रेस से मुन्ना सिंह व विकास यादव निर्दलीय।

132 जलालाबाद विधानसभा मे कुल 4 नामांकन पत्र वितरित किये गये जिसमें कांग्रेस से गुरमीत कौर व 3 अन्य पार्टीयों व निर्दलीय उम्मीदवारो को नामांकन वितरित किये गये। जलालाबाद विधानसभा में नामांकन दाखिल 1 रहा जो कि नीरज नलिनीश सामाजवादी पार्टी से उम्मीदवार है।

133 तिलहर विधानसभा में कुल 04 नामांकन पत्र वितरित किये गये। लोक जन शक्ति पार्टी से शाकिर, आजाद समाज पार्टी से नोखे लाल, 02 अन्य पार्टीयों व निर्दलीये उम्मीदवारो को नामांकन वितरित किये गये। तिलहर विधानसभा में 03 नामांकन दाखिल हुये समाजवादी पार्टी से रोशन लाल वर्मा, कांग्रेस से रजनीश कुमार गुप्ता व रजेश्वर सिंह निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन दखिल किया।

134 विधानसभा पुवायां मे कुल 04 नामांकन पत्र वितरित किये गये। आम आदमी पार्टी से राम प्रसाद, आजाद समाज पार्टी से महेश चन्द्र सागर, भारतीय कृषक दल से राम किशोर, व 01 निर्दलीय उम्मीदवार। 02 उम्मीदवारो ने नामांकन दाखिल किया। समाजवादी पार्टी से उपेन्द्र पाल सिंह, भारतीय जनता पाटी से चेतराम, ने नामांकन दाखिल किया।

135 विधानसभा शाहजहांपुर मे कुल 02 नामांकन पत्र वितरित किये गये, जिसमें ए0आई0एम0आई0 से नौशाद कुरैशी एवं 01 निर्दलीय उम्मीदवारों को नामांकन वितरित किया गया। 05 उम्मीदवारो भारतीय जनता पार्टी से सुरेश कुमार खन्ना, कांग्रेस से पूनम, अजय मीरा पाण्डेय निर्दलीय, राजीव कुमार सक्सेना भारतीय कृषक दल एवं संयुक्त विकास पार्टी से किशन लाल ने नामांकन दाखिल किया।

136 विधानसभा ददरौल मे कुल 07 नामांकन पत्र वितरित किये गये। कांग्रेस से तनवीर खाँ, बहुजन समाज पार्टी से चन्द्रकेतु मौर्य, भारतीय सुभाष पार्टी से गुरदयाल, जनाधिकारी पार्टी से राजवीर, व 02 अन्य निर्दलीय उम्मीदवारो को नामांकन वितरित किये गये।ददरौल विधानसभा से 02 उम्मीदवारो ने नामांकन दाखिल किया राम रहीस निर्दलीय व राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी से मुकेश ने नामांकन दाखिल किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)