होम प्रधानमंत्री मोदी पर बरसीं प्रियंका गांधी, बोलीं- पिछले 5 वर्षों में क्यों नहीं की घोषणा ?

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 21, 2021 08:09 PM

प्रधानमंत्री मोदी पर बरसीं प्रियंका गांधी, बोलीं- पिछले 5 वर्षों में क्यों नहीं की घोषणा ?

प्रधानमंत्री मोदी पर बरसीं प्रियंका गांधी, बोलीं- पिछले 5 वर्षों में क्यों नहीं की घोषणा ?

प्रधानमंत्री मोदी पर बरसीं प्रियंका गांधी, बोलीं- पिछले 5 वर्षों में क्यों नहीं की घोषणा ?

कांग्रेस महासचिव और पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 5 सालों में घोषणाएं क्यों नहीं की ? समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की महिलाओं से मैंने कहा था कि आप अपनी शक्ति पहचानों, आज आपकी शक्ति के सामने इस देश के प्रधानमंत्री झुक रहे हैं। उन्होंने ये घोषणाएं 5 सालों में क्यों नहीं की ? चुनाव से पहले क्यों कर रहे हैं ? महिलाएं हमारे (लड़की हूं, लड़ सकती हूं) नारे से जाग गई हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कई घोषणाएं की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि बेटियां कोख में ही ना मारी जाएं, वो जन्म लें, इसके लिए हमने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के माध्यम से समाज की चेतना को जगाने का प्रयास किया। आज परिणाम ये है कि देश के अनेक राज्यों में बेटियों की संख्या में बहुत वृद्धि हुई है। इसके अलावा प्रसव के बाद भी बिना चिंता के अपने बच्चे की शुरुआती देखरेख करते हुए मां अपना काम जारी रख सके। इसके लिए महिलाओं की छुट्टी को 6 महीने किया गया है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं का बराबरी का भागीदार बनाने की बात पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए, परिवार की आमदनी बढ़ाने के लिए जो योजनाएं देश चला रहा है, उसमें भी महिलाओं को बराबर का भागीदार बनाया जा रहा है। मुद्रा योजना आज गांव-गांव में, गरीब परिवारों से भी नई-नई महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित कर रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)