होम कोलकाता नगर निगम चुनाव में चला ममता दीदी का जादू, BJP को मिली महज 3 सीट
कोलकाता नगर निगम चुनाव में चला ममता दीदी का जादू, BJP को मिली महज 3 सीट
कोलकाता नगर निगम चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को बड़ी जीत मिली है। जबकि कांग्रेस, लेफ्ट और भाजपा को निराशा हाथ लगी है। आपको बता दें कि 144 वार्ड में से 134 पर TMC या तो जीत चुकी है या फिर आगे चल रही है। वहीं पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष की भूमिका निभा रही भाजपा दिखाई नहीं दे रही है और शुभेंदु अधिकारी राज्य चुनाव आयोग के कमिश्नर और कोलकाता पुलिस पर जमकर हमला बोल रहे हैं।
ममता बनर्जी की पार्टी ने कोलकाता नगर निगम की सत्ता पर लगातार तीसरी बार कब्जा कर लिया। एक सौ चौवालीस सदस्यीय निगम में टीएमसी ने 89 वार्डों पर जीत दर्ज कर ली है और बाकी सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा ने अब तक 3 सीट जीती है। टीएमसी केएमसी में बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। जबकि कांग्रेस ने दो सीटों पर फतह हासिल की है लेकिन माकपा नीत वाम मोर्चा का सूपड़ा साफ हो गया। अभी कुछ वार्डों पर मतगणना जारी है और दो वार्डों से वाम मोर्चा आगे चल रहा है।
ममता ने दी बधाई
ममता दीदी ने केएमसी चुनाव में जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने ट्वीट किया कि अत्यंत परिश्रम और कृतज्ञता के साथ लोगों की सेवा करना याद रखें ! मैं एक बार फिर हम पर विश्वास करने के लिए केएमसी के प्रत्येक निवासी को तहे दिल से धन्यवाद देती हूं। ममता बनर्जी ने विक्ट्री साइन दिखाते हुए कहा कि ये राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी एक जीत है, अन्य राजनीतिक पार्टियों भाजपा, कांग्रेस और माकपा को लोगों ने हरा दिया। ये जनादेश हमें विकास और लोगों के लिए काम करने में मदद करेगा, हम लोगों के लिए और ज़्यादा काम करेंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।