होम TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन को संसद के बचे सत्र से किया गया निलंबित, जानिए इसकी वजह

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 21, 2021 07:50 PM

TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन को संसद के बचे सत्र से किया गया निलंबित, जानिए इसकी वजह

TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन को संसद के बचे सत्र से किया गया निलंबित, जानिए इसकी वजह

TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन को संसद के बचे सत्र से किया गया निलंबित, जानिए इसकी वजह

नयी दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद को डेरेक ओ ब्रायन को मौजूदा शीतकालीन सत्र के शेष समय से निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले मानसून सत्र में दुर्व्यवहार करने के कारण शीतकालीन सत्र से 12 सांसदों को निलंबित कर दिया गया था। जिसकी वजह से संसद में विपक्षी दलों का हंगामा जारी है। इसी बीच राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन को भी निलंबित कर दिया गया। दरअसल, डेरेक ओ ब्रायन ने निर्वाचन विधि (संशोधन) विधेयक, 2021 पर चर्चा के दौरान राज्यसभा की रूल बुक को सभापति की ओर फेंका था।संसद में विपक्षी सदस्यों के भारी विरोध के बीच निर्वाचन विधि (संशोधन) विधेयक, 2021 को पारित कर दिया गया। विधेयक में मतदाता सूची में दोहराव और फर्जी मतदान रोकने के लिए मतदाता पहचान कार्ड और सूची को आधार कार्ड से जोड़ने का प्रस्ताव किया गया है। राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों के भारी विरोध के बीच इस विधेयक को चर्चा के बाद ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। जबकि विपक्षी सदस्य विधेयक को प्रवर समिति में भेजे जाने की मांग कर रहे थे। लोकसभा इसे पहले ही पारित कर चुकी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)