होम प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान, कहा- CM चाहे राम भक्त हो या हनुमान भक्त फिर बनेगी हिन्दू की सरकार

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 11, 2021 09:57 PM

प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान, कहा- "CM चाहे राम भक्त हो या हनुमान भक्त " फिर बनेगी हिन्दू की सरकार

प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान, कहा- "CM चाहे राम भक्त हो या हनुमान भक्त " फिर बनेगी हिन्दू की सरकार

प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान, कहा- CM चाहे राम भक्त हो या हनुमान भक्त  फिर बनेगी हिन्दू की सरकार

तेहपुर:अतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर हिन्दू की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा सीएम तो रामभक्त या हनुमान भक्त ही होगा। प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 412 सीटें जीत कर सत्ता में आती है तो समझों राभक्त की सरकार बनेगी। यदि अखिलेश यादव की सत्ता में वापसी होती है तो हनुमान भक्त की सरकार होगी।



उन्होंने कहा कि मुगलों के सामने उनके पूर्वजों ने झुककर मुस्लिम धर्म नहीं ग्रहण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह भी दिल के टुकडे़ है कोई शरीर का राइट अंग है तो लेफ्ट राजनीति में सब कुछ संभव है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि देश की जनसंख्या 140 करोड़ अस्थिर रहेगी पर परिवर्तन यह आएगा की 100 करोड़ हिन्दू घटकर 10 साल बाद 95 करोड़ , फिर 85 करोड़ और 50 साल बाद 45 करोड़ रह जाएगा। 140 करोड़ की जनसँख्या में हिन्दू 50 करोड़ जाएगा उसके बाद दूसरे नम्बर पर मुसलमानो की जनसँख्या की वृद्धि दर 2.4 जो की ढाई है हिन्दू पति पत्नी पौने दो बच्चा पैदा करेगा मुसलमान ढाई करेंगे , मुसलमानो की जनसह्य जो 20 करोड़ है वह 50 करोड़ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसा रहा तो भारत अफगानिस्तान बन जाएगा। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल नहीं कानपुर में होगी।



उन्होंने केन्द्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि सरकार दो बच्चे पैदा करने वाले कानून बनाए। जिससे भारत की बढ़ती जनसंख्या पर रोक लगाया जा सके। तोगड़िया ने कहा कि दो बच्चे पैदा करने वाले को सरकार मुफ्त शिक्षा, मुफ्त इलाज, की व्यवस्था करे। उन्होंने कहा कि जो दो बच्चे से ज्यादा पैदा करते है। उन्हें सरकार नौकरी में जाने से रोका जा सके। जिससे देश में हिन्दू अल्पसंख्यक न रह जाए। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 10 सालों में किसानों की फसल का दाम नहीं मिला है। जिससे किसानों को 45 करोड़ नहीं मिला। इस समय किसानों के ऊपर 17 लाख करोड़ रुपए कर्ज है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि किसानों के हित में एमएसपी पर कानून बनाना चाहिए। कानून ऐसा होना चाहिए कि किसान अपनी फसल का दाम तय करे। फसल हमारा दाम तुम्हारा नहीं चलेगा।


किसानो के तीनो बिल को वापस लेने पर किये गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर मैं जवाब नहीं दे सकता हूं। यह सवाल पीएम से पूछिए, मैं उनका प्रवक्ता नहीं हूं मैं उनका पहले से दोस्त हूं। आज कल हमारी उनसे बात नहीं होती है। हमारा उनका 25 साल पूराना रिश्ता है। मैं एक छोटा सेवक हूं, जो आप लोग के साथ बैठा हूं । नरेन्द भाई देश के सेवक है 100 एकड़ के बंगले में बैठे है बस यही अन्तर है। उन्होंने कुछ सोच कर ही नए कृषि बिल को वापस लिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)