होम मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 562 हिंदू एवं मुस्लिम जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न, सांसद अरुण सागर ने दिए गिफ्ट
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 562 हिंदू एवं मुस्लिम जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न, सांसद अरुण सागर ने दिए गिफ्ट
शाहजहाँपुर। ओसीएफ रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 562 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जिसमें 525 हिंदू एवं 37 जोड़े अल्पसंख्यक समुदाय के रहे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना यह किसी विशेष समुदाय वर्ग का नहीं अपितु सभी वर्गों के गरीब लाभार्थियों का है । ऐसे गरीब लाभार्थी जिनकी वार्षिक आय 2 लाख से कम है,उन्हें इस योजना से आच्छादित किया जाता है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह विवाह योजना के अंतर्गत 562 जोड़ों का विवाह उनके सांस्कृतिक धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न किया गया। 525 ऐसे जोड़े हिंदू रीति रिवाज तथा 37 जोड़े का विवाह मुस्लिम रीति रिवाज से संपन्न हुआ। विवाह में जोड़ों के परिजनों के रूप में लगभग 8 हजार स्त्री/ पुरुष ने प्रतिभाग किया। हिंदू रीति रिवाज में वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराए जाने हेतु प्रत्येक मण्डप पर लगभग 4 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। अल्पसंख्यक/मुस्लिम समुदाय जोड़ो हेतु निकाह प्रकोष्ठ बनाया गया, जिसमें 11 प्रतिष्ठित काजियों द्वार निकाह संपादित करवाया गया। संपूर्ण कार्यक्रम भव्यता के साथ एक विशाल पंडाल में संपन्न किया गया तथा सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। सामूहिक विवाह उत्सव का एक महत्वपूर्ण केंद्र संगीत भी रहा। जिनके द्वारा शुभ अवसर पर गीतो का गायन किया गया। विवाह कार्यक्रम के अंत में विदाई के दौरान थोड़े-थोड़े अंतराल पर 4 से 5 बार बाबुल की दुआएं लेती जा जा तुझको सुखी संसार मिले....गीत का गायन किया गया,जो उपस्थित लोगों को भावविभोर किया।

इस अवसर पर वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मंन्त्री सुरेश कुमार खन्ना ने आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्र के दौरान कहा कि पात्रता के आधार पर चिन्हित किए गए हिन्दू एवं मुस्लिम जोड़ों का विवाह विधि विधान, रीति रिवाज के अनुरूप एक ही मंडप में संपन्न कराया गया है । कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सांसद अरुण कुमार सागर,एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री मिथिलेश कुमार, सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ वाल्मीकी,विधायक तिलहर रोशन लाल वर्मा, विधायक कटरा वीर विक्रम सिंह, विधायक पुवायां चेतराम, विधायक ददरौल मानवेन्द्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक एस आनंद, मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने नव दम्पतियों को आशीर्वाद दिया।

इस अवसर सांसद अरुण कुमार सागर ने नवविवाहित जोड़ों को गिफ्ट प्रदान किया एवं आशीर्वाद देते हुए कहा कि सभी नव विवाहित जोड़े अपने सुखमय गृहस्थ जीवन की नई पारी की शुरुआत करें एवं सभी प्रकार की खुशियां प्राप्त करें, ऐसी मेरी कामना है। कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने नव दंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आज से ये दंपती अपने नवजीवन की शुरूआत करेंगे। इनके दांपत्य जीवन में अपार खुशियां हो, यही मेरी कामना है। उन्होंने नव दंपत्तियों से अपील की कि मुख्यमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना का अपने आसपास के क्षेत्र में प्रचार प्रसार करें, जिससे कि अन्य लोग भी इस योजना का लाभ ले सकें। कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के अन्तर्गत 51 हजार रुपये प्रति जोड़े के हिसाब से खर्च किए जाने का प्रावधान है, इसमें 35 हजार रुपये वधू के खाते में, 10 हजार रुपये का विभिन्न प्रकार का उपहार एवं 6 हजार रुपये प्रति जोड़े के हिसाब से आयोजन खर्च में शामिल है।
कार्यक्रम का संचालन इंदु अजनबी द्वारा किया गया।

Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।