होम CDS रावत को याद कर बोले PM मोदी- भारत रुकेगा नहीं, भारत थमेगा नहीं

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 11, 2021 09:33 PM

CDS रावत को याद कर बोले PM मोदी- भारत रुकेगा नहीं, भारत थमेगा नहीं

CDS रावत को याद कर बोले PM मोदी- भारत रुकेगा नहीं, भारत थमेगा नहीं

CDS रावत को याद कर बोले PM मोदी- भारत रुकेगा नहीं, भारत थमेगा नहीं

सीडीएस जनरल बिपिन रावत को याद कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए। इसके बारे में हम आपको पूरी जानकारी देंगे। लेकिन यह भी बताएंगे कि कैसे पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से राज्यपाल बनाम सरकार शुरू हो गया है। 

CDS रावत PM मोदी ने किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में थे। बलरामपुर में उन्होंने सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में जनरल बिपिन रावत को याद कर भावुक हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारत दुख में हैं लेकिन दर्द सहते हुए भी ‘हम ना अपनी गति रोकते हैं और न प्रगति’। मोदी ने कहा प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) बिपिन रावत की मौत देश के लिए एक क्षति है। उन्होंने हेलिकॉप्टर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल देवरिया में जन्मे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की। उन्होंने कहा कि भारत के पहले सीडीएस जनरल विपिन रावत का जाना हर भारत प्रेमी के लिये, हर राष्ट्रभक्त के लिये बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि जनरल रावत कितने जाबांज थे, देश की सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये कितनी मेहनत कर रहे थे, पूरा देश उसका साक्षी रहा है। मोदी ने कहा कि देश की सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने के अभियान और तीनों सेनाओं में तालमेल सुदृढ़ करने का अभियान, तेजी से आगे बढ़ता रहेगा। जनरल बिपिन रावत, आने वाले दिनों में, अपने भारत को नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ते हुए देखेंगे। साथ ही कहा ‘भारत रुकेगा नहीं, भारत थमेगा नहीं।’ 

 

बंगाल में राज्यपाल बनाम सरकार

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से राज्यपाल बनाम ममता सरकार होता दिखाई दे रहा है। सीमा सुरक्षा बल के अधिकार क्षेत्र को लेकर टीएमसी और राज्यपाल जगदीप धनकड़ के बीच वार-पलटवार का दौर लगातार जारी है। इन सब के बीच एक बार फिर से जगदीप धनखड़ ने ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधा है। जगदीप धनखड़ ने साफ तौर पर कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को लेकर जिस तरह की टिप्पणी कर रही हैं, वह बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल देश की सुरक्षा के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब निर्णय लिया गया है कि सीमा सुरक्षा बल 50 किलोमीटर की सीमा में काम करेगी तो फिर मुख्यमंत्री 15 किलोमीटर रेंज की बात क्यों करती है? मुख्यमंत्री की बात से स्थानीय पुलिस और बीएसएफ के बीच समस्या पैदा हो सकती है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)