होम उत्तर प्रदेश में नया युग लाएगी समाजवादी सरकार, युवाओं को देंगे रोजगार: अखिलेश यादव

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 11, 2021 09:45 PM

उत्तर प्रदेश में नया युग लाएगी समाजवादी सरकार, युवाओं को देंगे रोजगार: अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश में नया युग लाएगी समाजवादी सरकार, युवाओं को देंगे रोजगार: अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश में नया युग लाएगी समाजवादी सरकार, युवाओं को देंगे रोजगार: अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं। इन सबके बीच अखिलेश यादव ने बेरोजगारी और रोजगार को लेकर योगी सरकार पर जबरदस्त तरीके से पलटवार किया है। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने युवाओं को रोजगार देने का भी वादा किया है। एक संवाददाता सम्मेलन में अखिलेश यादव ने कहा कि जो बेरोज़गारी और नौकरी का सवाल है, समय बदला है इसलिए सरकारों को भी काम करने का तरीका बदलना पड़ेगा। समाजवादी सरकार उत्तर प्रदेश में नया युग लाएगी... गांव के गरीब बच्चों की पढ़ाई का स्तर कैसे बेहतर किया जाए, इसपर हम काम करेंगे।अखिलेश ने कहा कि पूरा उत्तर प्रदेश बदलाव चाहता है। उत्तर प्रदेश में परिवर्तन हो, उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादियों की ओर देख रही है, समाजवादी पार्टी का लगातार प्रयास रहा है लोगों को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बड़े-बड़े सपने सबको दिखाए और कहा कि 2022 तक किसानों की आय दुगनी हो जाएगी।  2022 आने वाला है भारतीय जनता पार्टी यह बताएं किसानों की आय दोगुनी कब होगी? उत्तर प्रदेश में पिछले साढ़े 4 सालों से भारतीय जनता पार्टी की सरकार चल रही है और 5 साल पूरे होने जा रहे हैं। अभी तक भारतीय जनता पार्टी ने अपना संकल्प पत्र उठाकर नहीं देखा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)