होम नड्डा का अखिलेश पर तंज, कहा- जल्द ही आपकी लाल टोपी भी केसरिया होने वाली है
नड्डा का अखिलेश पर तंज, कहा- जल्द ही आपकी लाल टोपी भी केसरिया होने वाली है
उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज मेरठ में 'बूथ अध्यक्ष सम्मेलन कार्यक्रम' में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधन किया। अपने संबोधन में जेपी नड्डा ने कहा कि संगठन का विकास, संगठन का विस्तार, नीचे स्तर तक विचारधारा को पहुंचाने का काम भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया है। आप लोगों में जो उत्साह, निष्ठा और संघर्ष करने की तमन्ना मैं देख रहा हूं, मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी को विजयश्री जरूर दिलाएगा। विपक्ष पर तंज सकते हुए नड्डा ने कहा कि जब कोरोना काल शुरु हुआ तो सभी राजनीतिक पार्टियां आइसोलेशन में चली गईं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता जान हथेली पर लेकर राष्ट्र की सेवा में निकल गया।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियां किसी ने किसी जाति, धर्म, समुदाय की वोटबैंक की राजनीति कर रही हैं। ये देश के लिए बहुत बड़ा खतरा है। भाजपा 'सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास', इस बात पर विश्वास करती है। अखिलेश यादव पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि यहां एक नेता है जो कह रहे थे कि ये मोदी की वैक्सीन है, ये भाजपा की वैक्सीन है इसे मत लगाना। आज मैं उनसे पूछता हूं कि कैसी लगी मोदी की वैक्सीन, जल्द ही तुम्हारी लाल टोपी भी केसरिया होने वाली है। नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार ने किसानों को 1.41 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड गन्ने का भुगतान किया है। पुरानी सरकार का भी बकाया 11 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।