होम Poster War: कांग्रेस ने मोदी-ट्रम्प का फोटो जारी किया, BJP ने राहुल-मुनीर को जोड़ा

समाचारदेशराजनीतिदिल्ली Alert Star Digital Team Jun 4, 2025 02:54 PM

Poster War: कांग्रेस ने मोदी-ट्रम्प का फोटो जारी किया, BJP ने राहुल-मुनीर को जोड़ा

Poster War: कांग्रेस ने मोदी-ट्रम्प का फोटो जारी किया, BJP ने राहुल-मुनीर को जोड़ा

Poster War: कांग्रेस ने मोदी-ट्रम्प का फोटो जारी किया, BJP ने राहुल-मुनीर को जोड़ा

Poster War: भारतीय राजनीति में एक बार फिर कांग्रेस और भाजपा के बीच पोस्टर वॉर छिड़ गया है, इस बार "ऑपरेशन सिंदूर" पर। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और मोदी की फोन कॉल का चित्रण किया गया है। इस पोस्टर में ट्रम्प मोदी से कह रहे हैं, "सरेंडर हो जाओ," और मोदी का जवाब है, "हजूर।" इसके साथ कांग्रेस ने लिखा, "नरेंदर सरेंडर नहीं होना था।"

BJP ने राहुल गांधी और पाकिस्तान के आर्मी चीफ को जोड़ते हुए पलटवार किया

इसके जवाब में भाजपा ने भी हमला बोलते हुए असम सरकार के मंत्री अशोक सिंघल द्वारा एक पोस्टर जारी किया। इस पोस्टर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर के साथ दिखाया गया है। मुनीर राहुल के गले में पाकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान "निशान-ए-पाकिस्तान" पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही भाजपा ने "वन एजेंडा, वन ड्रीम" (एक एजेंडा, एक सपना) का संदेश दिया। इससे पहले भी 20 मई को भाजपा नेता अमित मालवीय ने राहुल गांधी का चेहरा पाकिस्तानी आर्मी चीफ के साथ जोड़ते हुए एक पोस्टर जारी किया था।

राहुल गांधी ने मोदी के 'सरेंडर' पर टिप्पणी की

राहुल गांधी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ऑपरेशन सिंदूर पर बयान दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि डोनाल्ड ट्रम्प के फोन आने के बाद नरेंद्र मोदी तुरंत 'सरेंडर' हो गए। राहुल ने कहा, "इतिहास गवाह है, यही BJP-RSS का कैरेक्टर है। ये हमेशा झुकते हैं। भारत ने 1971 में अमेरिका की धमकी के बावजूद पाकिस्तान को तोड़ा था। कांग्रेस के बब्बर शेर और शेरनियां सुपर पावर से लड़ते हैं, कभी झुकते नहीं हैं।"

20 मई को भी हुई थी पोस्टर वॉर

यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस और भाजपा के बीच पोस्टर वॉर हुआ है। 20 मई को भी भाजपा ने राहुल गांधी का चेहरा पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर के साथ मिक्स करके एक पोस्टर जारी किया था, जिसमें उन्हें "मीर जाफर" के रूप में पेश किया गया था। इसके जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी एक पोस्टर जारी किया था, जिसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर को "जयचंद" करार दिया गया था।

भाजपा ने राहुल गांधी को मीर जाफर बताया

भा**जपा ने एक और पोस्टर जारी किया, जिसमें राहुल गांधी को आज के समय का मीर जाफर बताया। इस पोस्टर में राहुल गांधी पाकिस्तान की सीमा के भीतर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पीठ पर चढ़े हुए हैं, और भारतीय बॉर्डर की ओर देख रहे हैं, साथ में यह सवाल करते हुए कि "हमने कितने एयरक्राफ्ट खोए?" इसके नीचे शहबाज शरीफ कहते हैं, "तेज आवाज में पूछो।"

विवादों के बीच लगातार जारी है पोस्टर वॉर

इस पोस्टर वॉर से यह साफ है कि आगामी चुनावों की दौड़ में कांग्रेस और भाजपा एक-दूसरे पर जबर्दस्त आरोप-प्रत्यारोप का सहारा ले रहे हैं। अब देखना यह होगा कि इस पोस्टर वॉर के राजनीतिक असर क्या होते हैं और क्या यह जनता के बीच अपनी छवि बनाने में दोनों दलों के लिए फायदेमंद साबित होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)