होम मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसला एयर इंडिया का विमान, तीनों टायर फटे
सोमवार सुबह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एयर इंडिया की कोच्चि से आई फ्लाइट AI-2744, जो A320 विमान (नंबर VT-TYA) था, लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गई।
सोमवार सुबह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एयर इंडिया की कोच्चि से आई फ्लाइट AI-2744, जो A320 विमान (नंबर VT-TYA) था, लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गई। फिसलने के साथ ही विमान के तीनों टायर फट गए और यह मुख्य रनवे 27 से करीब 16-17 मीटर दूर कीचड़ वाले इलाके में चला गया। हालांकि, विमान अंततः टैक्सीवे पर रुक गया।
खुशकिस्मती से हादसे में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई। विमान को मामूली क्षति जरूर हुई, लेकिन वह अपनी क्षमता से टैक्सी पार्किंग गेट तक पहुंच गया। सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।
एयर इंडिया ने हादसे को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है। प्रवक्ता ने कहा:
"21 जुलाई 2025 को कोच्चि से मुंबई आ रही फ्लाइट AI-2744 भारी बारिश के कारण लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गई। विमान सुरक्षित रूप से गेट तक पहुंच गया और सभी यात्री एवं चालक दल के सदस्य सुरक्षित बाहर उतर गए। यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"
घटना की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट प्रबंधन ने आपातकालीन प्रोटोकॉल लागू कर दिया। सीएसएमआईए (मुंबई एयरपोर्ट) के प्रवक्ता ने बताया कि फौरन आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों को सक्रिय कर दिया गया, और सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई।
मुख्य रनवे पर जांच और मरम्मत कार्य के दौरान हवाई अड्डे के दूसरे रनवे 14/32 को चालू कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्य रनवे पर क्षति का आंकलन किया जा रहा है और विमान को टेक्निकल जांच के लिए रोक दिया गया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।