होम PM मोदी ने योगी आदित्यनाथ को ऐसे दी जन्मदिन की बधाई, कहा- उन्होंने हमेशा... जानिए क्या बोले बड़े नेता
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर देशभर के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर देशभर के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए सीएम योगी के नेतृत्व, सुशासन और राज्य के विकास में उनके योगदान की सराहना की। नेताओं ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की भी कामना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. राज्य की प्रगति के लिए उनका योगदान सराहनीय है. उन्होंने हमेशा जनजीवन की गुणवत्ता में सुधार और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया है. उनके दीर्घायु और स्वास्थ्य जीवन की कामना करते हैं.'
प्रधानमंत्री के इस संदेश को योगी सरकार के विकास कार्यों और प्रशासनिक नेतृत्व की सराहना के रूप में देखा जा रहा है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई देते हुए उत्तर प्रदेश में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, 'उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय एवं कर्मठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सुशासन, सुरक्षा, विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्रों में उपलब्धियां अर्जित की हैं. उनके दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम के कारण ही आज उत्तर प्रदेश प्रगति और समृद्धि के पथ पर तेज गति से अग्रसर है. ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा और शक्ति प्रदान करें.'
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी मुख्यमंत्री योगी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा, 'उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं.'
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा, 'उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं.'
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजीं। उन्होंने कहा, 'उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है.'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर बीजेपी शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और पार्टी नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर भी उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने बड़े पैमाने पर जन्मदिन संदेश साझा किए। इस दौरान योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हुए विकास कार्यों, कानून व्यवस्था और जनकल्याण योजनाओं को लेकर भी चर्चा होती रही।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।