होम PM Modi Birthday: शशि थरूर ने दी बधाई, कहा- वे हमारे प्यारे देश की...

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Sep 17, 2026 07:56 PM

PM Modi Birthday: शशि थरूर ने दी बधाई, कहा- वे हमारे प्यारे देश की...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर देश और दुनिया के कई नेताओं की ओर से शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

PM Modi Birthday: शशि थरूर ने दी बधाई, कहा- वे हमारे प्यारे देश की...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर देश और दुनिया के कई नेताओं की ओर से शुभकामनाएं दी जा रही हैं। इसी कड़ी में तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके आने वाले साल के लिए अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना की।

शशि थरूर ने पीएम मोदी के लिए कही ये बात

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के लिए यह दिन बहुत सुखद हो और आने वाला साल सेहतमंद और खुशियों से भरा रहे।

कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा, 'इस अवसर पर मेरी शुभकामनाएं हैं कि वे हमारे प्यारे देश की निरंतर सेवा करते रहें.'

अमेरिका की ओर से भी PM Modi को Birthday Wishes

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका की ओर से भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। भारत में अमेरिकी दूतावास ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से पीएम मोदी को बधाई संदेश दिया। दूतावास ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से, हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई देते हैं. आने वाले साल में आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करते हैं.'

Japan Ambassador ने भी दी शुभकामनाएं

भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 'विकसित भारत' के विजन को आगे बढ़ाने में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत-जापान साझेदारी आने वाले समय में और मजबूत होगी। दोनों देश अगले साल अपने राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने का अवसर मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

वाराणसी में Rajnath Singh ने 25 साल की सेवा का किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर वाराणसी में 'सेवा संकल्प अभियान' से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल का जिक्र किया। मौजूदा कार्यक्रमों में इस अभियान को पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से जोड़ा गया है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि महान नेता केवल सपने नहीं देखते, बल्कि उन सपनों को जमीन पर भी उतारते हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 13 सालों तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और पिछले 12 सालों से प्रधानमंत्री के रूप में सेवा की है, जिससे निरंतर जनसेवा के उनके 25 वर्ष पूरे हुए हैं.

उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नेतृत्व, दृष्टिकोण और समर्पण से यह हासिल किया है। पिछले 25 सालों से वे पूरे समर्पण के साथ संवैधानिक पदों की जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और आने वाले दशकों तक देश की सेवा करते रहेंगे. अभी तो सिर्फ आधी पारी ही खेली गई है.'

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देश के अलग-अलग हिस्सों में सेवा, जनसंपर्क और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)