होम PM Modi Birthday: मेलोनी से पुतिन-नेतन्याहू तक, पीएम मोदी को मिलीं खास Birthday Wishes
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन के मौके पर देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई प्रमुख नेताओं की ओर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बाद अब इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन के मौके पर देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई प्रमुख नेताओं की ओर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बाद अब इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मेलोनी ने लिखा, 'मेरे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना करती हूं.'
Buon compleanno al mio amico @narendramodi, a cui auguro salute, energia e successo.
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) September 17, 2026
Italia e India continuano a rafforzare il loro profondo legame di amicizia, costruendo insieme un futuro di cooperazione e prosperità per le nostre Nazioni.
भारत और इटली के संबंधों का जिक्र करते हुए मेलोनी ने आगे लिखा कि इटली और भारत के बीच गहरी दोस्ती लगातार मजबूत हो रही है और मिलकर हमारे देशों के लिए सहयोग और तरक्की का भविष्य बना रहे हैं।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने वैश्विक मंच पर पीएम मोदी के प्रभाव की तारीफ की।
पुतिन ने कहा, 'आपको अपने देशवासियों से बेहद ज्यादा सम्मान और वैश्विक मंच पर बड़ा रुतबा हासिल है. भारत और रूस के बीच खास और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में आपके व्यक्तिगत योगदान की जितनी भी तारीफ की जाए उतनी कम है.'
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'आपकी लीडरशिप ने भारत को दुनिया की एक बड़ी ताकत बना दिया है. मैं कामना करता हूं कि आप कई और सालों तक इसी तरह नेतृत्व करते रहें और आपका जीवन अच्छी सेहत और खुशियों से भरा रहे.'
नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की। इस तरह पीएम मोदी के जन्मदिन पर इटली, रूस और इजरायल के शीर्ष नेताओं की ओर से सार्वजनिक रूप से शुभकामनाएं दी गईं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।