होम इटली और ब्रिटेन के दौरे पर रवाना होने से पहले PM Modi ने कही ये बात
इटली और ब्रिटेन के दौरे पर रवाना होने से पहले PM Modi ने कही ये बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) इटली और ब्रिटेन की 5 दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे. पीएम मोदी के दौरे की शुरुआत इटली से होगी और फिर वह ब्रिटेन जाएंगे. वह 29 से 31 अक्टूबर तक रोम और वेटिकन सिटी में रहेंगे. प्रधानमंत्री रोम में आयोजित होने वाले जी20 समिट में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी की ये 8वीं बैठक होगी. वह इससे पहले 7 बैठकों में हिस्सा ले चुके हैं. पिछले साल कोरोना महामारी की वजह से G20 सम्मेलन वर्चुअल रूप से हुआ था.
दौरे पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि रोम यात्रा के दौरान, वैश्विक अर्थव्यवस्था, महामारी से स्वास्थ्य में सुधार और जलवायु परिवर्तन पर चर्चा करने के वास्ते जी20 के अन्य नेताओं से मिलूंगा. साथ ही उन्होंने कहा कि पोप फ्रांसिस के न्योते पर मैं वेटिकन सिटी जाऊंगा. इटली के दौरे के बाद पीएम मोदी 1 नवंबर को यूके पहुंचेंगे. यहां पर वह प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के निमंत्रण पर मैं 1-2 नवंबर तक यूनाइटेड किंग्डम में रहूंगा.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।