होम अच्छा है हमारे पूर्वज पाकिस्तान नहीं गए, वरना ऐसे मिनिस्टर को झेलना पड़ता

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 28, 2021 09:25 PM

अच्छा है हमारे पूर्वज पाकिस्तान नहीं गए, वरना ऐसे मिनिस्टर को झेलना पड़ता

अच्छा है हमारे पूर्वज पाकिस्तान नहीं गए, वरना ऐसे मिनिस्टर को झेलना पड़ता

अच्छा है हमारे पूर्वज पाकिस्तान नहीं गए, वरना ऐसे मिनिस्टर को झेलना पड़ता

सदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख़ रशीद के क्रिकेट में जीत को इस्लाम से जोड़ने वाले बयान की तीख़ी आलोचना की है. ओवैसी 'ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन' यानी 'एआईएमआईएम' के प्रमुख हैं. उत्तर प्रदेश के मुजफ़्फ़रनगर में एक रैली को संबोधित करते हुए असदुद्दीन औवेसी ने शेख़ राशिद या पाकिस्तान का नाम लिए बिना, उनके बयान को आड़े हाथों लिया. ओवैसी ने कहा, "हमारे पड़ोसी मुल्क़ का एक मिनिस्टर है, पागल है बेचारा. उसने कह दिया कि पाकिस्तान जीता तो इस्लाम की कामयाबी हो गई. दीन-ए-इस्लाम को क्रिकेट मैच से क्या करना है? दीन को क्रिकेट मैच से क्या करना है? अल्लाह का शुक्र है कि हमारे लोग नहीं गए वहां पर वरना इन पागलों को हमको देखना पड़ता."

रविवार को टी 20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को दस विकेट से हरा दिया था. ये विश्व कप में भारत पर पाकिस्तान की पहली जीत थी. इस जीत के बाद पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख़ रशीद ने इसे इस्लाम की जीत बताया था. रशीद ने यहां तक कह दिया था, ''दुनिया के मुसलमान समेत हिन्दुस्तान के मुसलमानों के जज़्बात पाकिस्तान के साथ हैं. इस्लाम को फ़तह मुबारक हो. पाकिस्तान ज़िंदाबाद.''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)