होम उत्पल के बहाने टीएमसी का प्रहार, कहा- भाजपा नहीं कर रही मनोहर पर्रिकर का सम्मान

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 22, 2022 08:36 PM

उत्पल के बहाने टीएमसी का प्रहार, कहा- भाजपा नहीं कर रही मनोहर पर्रिकर का सम्मान

उत्पल के बहाने टीएमसी का प्रहार, कहा- भाजपा नहीं कर रही मनोहर पर्रिकर का सम्मान

उत्पल के बहाने टीएमसी का प्रहार, कहा- भाजपा नहीं कर रही मनोहर पर्रिकर का सम्मान

गोवा विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए चुनौतियां लगातार बढ़ती जा रही है। भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर के बीच में विवाद भी चल रहा है। टिकट नहीं मिलने से नाराज मनोहर पर्रिकर के बेटे ने पहले ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही अब वह पणजी सीट से बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया है। दूसरे दल इसे भाजपा की अंदरूनी लड़ाई बताकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। यही कारण है कि विधानसभा चुनाव में अब यह बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है।इन सबके बीच तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के दिग्गज नेता मनोहर पर्रिकर का सम्मान तक नहीं कर रही। जाहिर सी बात है कि इस तरह का आरोप लगाकर टीएमसी चुनाव में सियासी फायदा ढूंढने की कोशिश कर रही है। टीएमसी ने तो यह भी दावा कर दिया है कि मनोहर पर्रिकर की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा एक अपराधी का साथ ले रही है। टीएमसी गोवा के लोगों से अपील कर रही है कि वह इस चुनाव में भाजपा को वोट नहीं करें और सोच समझकर निर्णय लें।आपको बता दें कि उत्पल पर्रिकर ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उनका आरोप है कि पार्टी ने उनकी बात नहीं मानी। वह पणजी से चुनाव लड़ना चाहते हैं लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया। इसके साथ ही उत्पल पर्रिकर यह भी दावा कर रहे हैं कि वह पिता के सिद्धांतों पर अडिग रहेंगे और उससे से कोई समझौता नहीं करेंगे। दूसरी ओर भाजपा के गोवा चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मनोहर पर्रिकर का परिवार हमारा परिवार है और हम उत्पल से लगातार बात कर रहे हैं और उन्हें कई विकल्प भी दिए गए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)