होम भारतीय सिनेमा के अभिनेता निर्मल पाण्डेय की 12वीं पुण्यतिथि, 10अगस्त को होगा फिल्म फेस्टिवल का आयोजन
भारतीय सिनेमा के अभिनेता निर्मल पाण्डेय की 12वीं पुण्यतिथि, 10अगस्त को होगा फिल्म फेस्टिवल का आयोजन
सुधीर सिन्हा,प्रयागराज।भारतीय सिनेमा में सशक्त भूमिका निभाने वाले दिवंगत अभिनेता निर्मल पाण्डेय की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर निर्मल पाण्डेय स्मृति न्यास व चम्बल सिने प्रोडक्शन द्वारा उनकी स्मृति में आयोजित तृतीय फ़िल्म फेस्टिवल का पोस्टर दादा साहब फाल्के चित्रनगरी (फ़िल्म सिटी) मुंबई में जाने माने कला निर्देशक, सेट डिजाइनर निर्मल पाण्डेय के मित्र जयंत देशमुख, फ़िल्म फेस्टीवल के संस्थापक फ़िल्म एवं टीवी निर्देशक अनिल दुबे व फ़िल्म फेस्टिवल के सहसंस्थापक फ़िल्म निर्माता निर्देशक रवीन्द्र चौहान और फिल्म फेस्टिवल के कोआर्डिनेट फिल्म लेखक,निर्देशक व एक्टर सुधीर सिन्हा द्वारा फेस्टिवल का पोस्टर रिलीज कर किया गया।इस अवसर पर
संस्थापक फ़िल्म व टीवी निर्देशक अनिल दुबे ने कहा निर्मल पाण्डेय एक मात्र ऐसे अभिनेता है जिन्हें बेस्ट अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला है।निर्मल पाण्डेय बेहतरीन रंगकर्मी, संगीतकार गायक अभिनेता थे। इन्होंने कहा कि बॉलीवुड के कम ही ऐसे एक्टर्स हैं जिन्हें फ्रांस का बेस्ट एक्टर वैलेंटी अवॉर्ड हासिल हुआ है और इस अवार्ड को हासिल करने वाले अभिनेता निर्मल पांडेय 18 फरवरी को अचानक इस दुनिया को छोड़कर चले गए थे।फ़िल्म फेस्टिवल के सहसंस्थापक और फ़िल्म निर्माता निर्देशक रवीन्द्र चौहान ने बताया कि भारत देश के विभिन्न प्रान्तों में एक साथ पोस्टर रिलीज किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य पूरे देश की संस्कृति कला व कलाकार को आपस में जोड़ना है। फ़िल्म फेस्टिवल उनके जन्मदिवस 10 अगस्त को होगा वहीं फ़िल्म फेस्टिवल के कोआर्डिनेट फ़िल्म लेखक निर्देशक सुधीर सिन्हा ने प्रयागराज उत्तरप्रदेश में पोस्टर रिलीज करते हुए कहा कि एक बेहतरीन कलाकार की याद में आयोजित इस फ़िल्म फेस्टिवल में भी बेहतरीन स्क्रीनिग के साथ चुनिंदा सब्जेक्ट पर निर्मित फिल्मों को शामिल किया जाएगा और इसमें जो भी प्रतिभाग करना चाहते हैं उनके लिए इस शानदार फ़िल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए अन्तिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।