होम जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा से JeM का हाइब्रिड आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार और गोला बारूद भी हुआ बरामद
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा से JeM का हाइब्रिड आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार और गोला बारूद भी हुआ बरामद
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को रजवार इलाके से जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को गिरफ़्तार किया है। इस दौरान आतंकवादी के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। हंदवाड़ा पुलि
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रजवार क्षेत्र में आतंकवादी की आवाजाही के संबंध में एक विशेष इनपुट पर हंदवाड़ा पुलिस ने 21 आरआर और सीआरपीएफ के साथ मिलकर सुल्तानपोरा ब्रिज पर एक संयुक्त नाका स्थापित किया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने वाहनों और पैदल यात्रियों की तलाशी ली। तभी मौके से एक ने भागने का प्रयास किया। जिसे सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार कर लिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकवादी के पास से एक पिस्तौल और उसकी गोलियों इत्यादि बरामद हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक जैश के हाइब्रिड आतंकवादी का नाम उबैद बशीर वानी बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि वह हाइब्रिड आतंकवादी है और यहां पर अपने पाकिस्तानी आकाओं के निर्देश पर हमला करने के लिए आया था।
स ने इसकी जानकारी दी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।