होम अन्तर्राष्ट्रीय गणित व साइन्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रों को 16 पदक

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Dec 21, 2021 06:25 PM

अन्तर्राष्ट्रीय गणित व साइन्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रों को 16 पदक

अन्तर्राष्ट्रीय गणित व साइन्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रों को 16 पदक

अन्तर्राष्ट्रीय गणित व साइन्स ओलम्पियाड में  सी.एम.एस. छात्रों को 16 पदक

लखनऊ, 21 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 16 मेधावी छात्रों ने इण्टरनेशनल मैथमेटिक्स एवं साइन्स ओलम्पियाड (आई.एम.एस.ओ.-2021) में 16 पदक जीतकर लखनऊ का गौरव विश्व पटल पर बढ़ाया है। यह ओलम्पियाड आई.एम.एस.ओ. काउन्सिल, इण्डोनेशिया के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें विश्व के कई देशों के छात्रों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने अपने ज्ञान-विज्ञान का जोरदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने मेडल जीतने वाले सभी 16 छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सी.एम.एस. संस्थापक-प्रबन्धक डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को सदैव ही देश-विदेश की रचनात्मक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु प्रेरित करता है, साथ ही उनकी रूचि के अनुसार विषय विशेष में कुशल मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराता है।

            सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित ओलम्पियाड में  पदक जीतने वाले सी.एम.एस. छात्रों में ईनेश वाजपेयी, रिशभ अग्रवाल, श्रेयांस वर्मा, भविष्य केरो, तनिश अहूजा, एकाक्षय त्रिपाठी, सोमी सिंह, क्षितिज सिंह, अविरल सिंह, कुशाग्र रॉय, गगन अग्रवाल, रिशित पाण्डेय, सुहास द्विवेदी, प्रखर उपाध्याय, शिवांश शुक्ला एवं प्रियांशी आर्य शामिल हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)