होम सांसद ने वित्तमंत्री और डीआरएम के साथ रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य धीमी गति से चलने पर जताई नाराजगी

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 21, 2026 10:34 PM

सांसद ने वित्तमंत्री और डीआरएम के साथ रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य धीमी गति से चलने पर जताई नाराजगी

शाहजहांपुर में अमृत भारत योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। ऐसे में सांसद अरुण सागर ने निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के लिए डीआरएम मुरादाबाद को स्टेशन बुलाया।

सांसद ने वित्तमंत्री और डीआरएम के साथ रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य धीमी गति से चलने पर जताई नाराजगी

सांसद बोले-अमृत भारत योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण पूरा होने पर स्टेशन का अलग रूप देखने को मिलेगा

शाहजहांपुर में अमृत भारत योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। ऐसे में सांसद अरुण सागर ने निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के लिए डीआरएम मुरादाबाद को स्टेशन बुलाया। यहां वित्तमंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे। इस दौरान निर्माण कार्य धीमी गति से चलने के कारण सांसद और वित्तमंत्री ने संबधित अधिकारियों और ठेकेदार की फटकार लगाई। वित्तमंत्री ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है जिसको और तेज चलाया जाए।

अमृत भारत योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशन पर सौंदर्यीकरण का कार्य पिछले करीब तीन साल से चल रहा है। सौंदर्यीकरण कराने के लिए सांसद अरुण सागर मांग रखी थी। इसके बाद जब निर्माण कार्य शुरू हुआ तो तीन साल बीत गए लेकिन पूरा नही किया जा सका। जिससे यहां आने जाने वाले यात्रियों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सांसद अरुण सागर ने निर्माण कार्य का जाएजा लेने के लिए मुरादाबाद डीआरएम विनीता श्रीवास्तव को निरीक्षण के लिए बुलाया गया। निरीक्षण के दौरान वित्तमंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे थे। मंत्री और सांसद ने डीआरएम के साथ हर उस स्थान पर जाकर निर्माण कार्य देखा। जहां पर निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान वित्तमंत्री सुरेश खन्ना और सांसद अरुण सागर ने निर्माण कार्य धीमी गति से चलने से नाराज संबधित अधिकारियों और ठेकेदार की फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द जो निर्माण कार्य रहे गया है उसको पूरा किया जाए। डीआरएम ने आश्वासन दिया है कि निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है ।निर्माण कार्य को तेज गति से चलाया जाए। बच्चों के लिए पार्क, रेलवे स्टेशन पर मेडिकल स्टोर की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि रोजा में दो रोड पीडब्ल्यूडी से सेंकशन कराई हैं।उसके लिए एक एनओसी चाहिए। खासतौर के लिए एक गुरुद्वारा और एक श्मशानघाट के लिए ।कोशिश यही है कि शाहजहांपुर वासियों को हर तरह सुविधा मिले।हमारी पूरी कोशिश रहती है की जो काम हो रहा है वह तय समय पर और अच्छी क्वालिटी के साथ हो ।

सांसद अरुण सागर ने कहा कि काफी प्रयास के बाद अमृत भारत योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण शुरू किया गया था। निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा था। इसलिए वित्तमंत्री और डीआरएम के साथ रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि डीआरएम और संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। जिससे यहां आने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को किसी तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े।

डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने बताया कि अमृत भारत योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण किया जा रहा है। बहुत जल्द स्टेशन का नया रूप देखने को मिलेगा। इस कार्य को और बढ़ाया गया है। दो प्लेटफॉर्म इसमे जोड़ें गए हैं। एक स्लेटर को भी बढ़ाया गया है।

गति शक्ति के एक्सईएन रिषभ ने बताया कि मुख्य प्रवेश तो बन ही रहा है साथ ही स्थानीय लोगों की डिमांड पर सैकेंड एंट्री की नई बिल्डिंग उसका सर्कुलेटिंग एरिया और दो एफओबी बनाए जा रहे हैं। कई निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)