होम PM मोदी ने संभाल ली UP चुनाव की कमान! अगले 10 दिनों में 4 बार करेंगे प्रदेश का दौरा

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 16, 2021 09:37 PM

PM मोदी ने संभाल ली UP चुनाव की कमान! अगले 10 दिनों में 4 बार करेंगे प्रदेश का दौरा

PM मोदी ने संभाल ली UP चुनाव की कमान! अगले 10 दिनों में 4 बार करेंगे प्रदेश का दौरा

PM मोदी ने संभाल ली UP चुनाव की कमान! अगले 10 दिनों में 4 बार करेंगे प्रदेश का दौरा

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि जनवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में वहां आचार संहिता भी लग सकता है। ऐसे में चुनावी रण में सभी पार्टियां अपना पूरा दमखम लगा रही हैं। सत्तारूढ़ भाजपा भी अपनी वापसी के लिए लगातार चुनावी रणनीति बना रही है। चुनावी तैयारियों को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी हैं और कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। इसी कड़ी में भाजपा के सबसे बड़े चेहरे और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 10 दिनों के भीतर उत्तर प्रदेश का 4 बार दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री के ताबड़तोड़ उत्तर प्रदेश दौरे से इस बात का तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने यूपी चुनाव की कमान खुद संभाल ली है। चुनावी लिहाज से देखें तो उत्तर प्रदेश काफी महत्वपूर्ण राज्य माना जाता है। उत्तर प्रदेश के रास्ते ही दिल्ली पर काबिज हुआ जाता है और यही कारण है कि भाजपा उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से सत्ता वापसी के लिए काफी मेहनत कर रही है। पिछले 1 महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के कई दौरे कर चुके हैं। हाल में ही उन्होंने 7 दिसंबर को गोरखपुर का दौरा किया था और 13 तथा 14  दिसंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में थे। अब बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले 10 दिनों में उत्तर प्रदेश में 4 बड़े दौरे करेंगे और इस दौरान जनसभा को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे की शुरुआत 18 दिसंबर को शाहजहांपुर से शुरू होगी। शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 दिसंबर को गंगा एक्सप्रेस वे की आधारशिला रखेंगे।शाहजहांपुर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 दिसंबर को प्रयागराज में रैली करेंगे जहां ढाई लाख महिलाएं आ सकती हैं। प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान विभिन्न स्कीम का लाभ उठाने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जा सकता है। इसके बाद प्रधानमंत्री एक बार फिर से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का 23 दिसंबर को दौरा करेंगे और अमूल प्लांट समेत 1550 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत करेंगे। महीने के आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर में रहेंगे। कानपुर में प्रधानमंत्री 28 दिसंबर को जाएंगे और मेट्रो का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश को कई और योजनाओं की सौगात भी सौंप सकते हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)