होम रक्षा मंत्री बोले- कुछ ताकतें भारत-नेपाल का संबंध खराब करना चाहती हैं लेकिन हम होने नहीं देंगे

समाचारदेशविदेश Alert Star Digital Team Dec 15, 2021 11:14 PM

रक्षा मंत्री बोले- कुछ ताकतें भारत-नेपाल का संबंध खराब करना चाहती हैं लेकिन हम होने नहीं देंगे

रक्षा मंत्री बोले- कुछ ताकतें भारत-नेपाल का संबंध खराब करना चाहती हैं लेकिन हम होने नहीं देंगे

रक्षा मंत्री बोले- कुछ ताकतें भारत-नेपाल का संबंध खराब करना चाहती हैं लेकिन हम होने नहीं देंगे

देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को चीन का नाम लिए बिना कहा कि कुछ ताकतें भारत और नेपाल के बीच रिश्ते खराब करना चाहती हैं लेकिन भारत किसी भी कीमत पर इन रिश्तों को टूटने नहीं देगा। यहां गुनियाल गांव में बनाए जा रहे सैन्य धाम के लिए भूमिपूजन करने के बाद रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘कुछ ताकतें ऐसी हैं जो भारत और नेपाल के बीच रिश्ते खराब करना चाहती हैं लेकिन सरकार का प्रतिनिधि होने के नाते आपको बताना चाहता हूं कि चाहे कुछ भी हो जाए, हमें शीश झुकाकर ही क्यों न रहना पड़े लेकिन अपने पड़ोसी नेपाल के साथ रिश्ते कभी टूटने नहीं देंगे, कभी बिगड़ने नहीं देंगे।’’ उन्होंने कहा कि इस संबंध में केवल इतना कहना ही पर्याप्त है।तिब्बत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि तिब्बत के साथ भी हमारे भावनात्मक रिश्ते हैं लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है। हालांकि, उन्होंने कहा कि मानसरोवर यात्रा पर जाने के लिए अब लिपुलेख से भी होकर रास्ता साफ कर दिया गया है। पाकिस्तान पर युद्ध में मिली जीत की 50वीं वर्षगांठ (16 दिसंबर) की पूर्वसंध्या पर बधाई देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि ठीक 50 साल पहले 1971 में इसी दिन भारत और पाकिस्तान के बीच ‘इंस्ट्रमेंट आफ सरेंडर’ (आत्मसमर्पण के दस्तावेज) पर दस्तखत हुए थे और भारतीय सैनिकों के शौर्य और पराक्रम के कारण ही पाकिस्तान के 93 हजार से ज्यादा सैनिकों ने भारत की सेना के सामने समर्पण किया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)