होम सी.एम.एस. छात्रा अंशिका वाजपेयी इण्डियन स्टेटिस्टिकल सर्विस में चयनित

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Dec 16, 2021 07:18 PM

सी.एम.एस. छात्रा अंशिका वाजपेयी इण्डियन स्टेटिस्टिकल सर्विस में चयनित

सी.एम.एस. छात्रा अंशिका वाजपेयी इण्डियन स्टेटिस्टिकल सर्विस में चयनित

सी.एम.एस. छात्रा अंशिका वाजपेयी इण्डियन स्टेटिस्टिकल सर्विस में चयनित

लखनऊ, 16 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस की छात्रा अंशिका वाजपेयी ने इण्डियन स्टेटिस्टिकल सर्विस (आई.एस.एस.) परीक्षा में सफलता अर्जित की है। यह परीक्षा यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यू.पी.एस.सी.) द्वारा आयोजित हुई, जिसके परिणाम अभी हाल ही में घोषित किये गये हैं। आई.एस.एस. भारत सरकार की सेन्ट्रल सिविल सर्विसेज के अन्तर्गत आने वाली सिविल सर्विस है, जिसमें यू.पी.एस.सी. परीक्षा के माध्यम से पदों की भर्ती की जाती है। इण्डियन स्टेटिस्टिकल सर्विस की देश भर में मात्र 11 सीटें हैं, ऐसे में इस अत्यन्त प्रतिस्पर्धी परीक्षा में चयन हेतु अत्यन्त उच्च स्तरीय प्रतिभा, ज्ञान व मेधात्व की आवश्यकता होती है।

            अंशिका ने सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस में वर्ष 2008 में कक्षा-6 में एडमीशन लिया और वर्ष 2015 में 91.25 प्रतिशत अंको के साथ 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके उपरान्ह इन्होंने गणित, स्टेटिस्टिक्स एवं कम्प्यूटर में स्नातक एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से स्टेटिस्टिक्स में परास्नातक की डिग्री प्राप्त की। अपनी सफलता के बारे में बताते हुए अंशिका ने कहा कि स्कूल के दिनों से ही गणित मेरा प्रिय विषय रहा है परन्तु उच्चशिक्षा के लिए मैं लखनऊ से बाहर नहीं जाना चाहती है, अतः मैने बीटेक के बजाय बी.एस.सी. की पढ़ाई की।  अंशिका ने कहा कि मैं सेल्फ-स्टडी पर भरोसा करती हूँ, इसीलिए मैंने कोचिंग इत्यादि का सहारा लेने के बजाय कड़ी मेहनत से आई.एस.एस. की तैयारी की। अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश से होने के कारण मैं अंग्रेजी में कमजोर थी परन्तु मेरे शिक्षकों ने मुझे सदैव स्वयं पर भरोसा रखना सिखाया और अन्ततः मुझमें आत्मविश्वास का विकास हुआ। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के शिक्षकों व अंशिका इस अभूतपूर्व सफलता पर हार्दिक बधाई दी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)