होम औरैया : आज मेडिकल कॉलेज के साथ 109 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 6, 2021 08:53 PM

औरैया : आज मेडिकल कॉलेज के साथ 109 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम

औरैया : आज मेडिकल कॉलेज के साथ 109 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम

औरैया : आज मेडिकल कॉलेज के साथ 109 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एक जिला एक मेडिकल कॉलेज कार्यक्रम के दौरान जहां 280 करोड़ से निर्मित होने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे वहीं 109 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास भी करेंगे।जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री औरैया जिले में 280 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। बताया कि राजकीय मेडिकल कालेज में प्रशासनिक ब्लॉक, एकेडमिक ब्लॉक, पांच सौ बेड का चिकित्सालय, शैक्षणिक सत्र 2022-23 से एमबीबीएस की 100 सीटों पर प्रवेश के अलावा लाइब्रेरी, मल्टीपरपज हॉल एवं जिम, 460 क्षमता का छात्रावास, आवासीय भवन के अलावा प्ले ग्राउंड का निर्माण शामिल है। 
बताया कि ककोर मुख्यालय स्थित तिरंगा मैदान में दोपहर साढ़े 12 बजे आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, सांसद इटावा डॉ.रामशंकर कठेरिया, सांसद कन्नौज सुब्रत पाठक, राज्य सभा सांसद गीता शाक्य, बिूधना विधायक विनय शाक्य भी मौजूद रहेंगे।

चप्पे-चप्पे पर तैनात होंगे 590 पुलिस कर्मी, दो कंपनी पीएसी
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस सुरक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर 590 पुलिस कर्मचारियों के साथ दो कंपनी पीएसी चप्पे-चप्पे पर निगेहबानी करती नजर आएंगी। वहीं आसमान से ड्रोन भी लगातार निगेहबानी पर रहेगा। इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ स्तर के कई अधिकारी तैनात किए जाएगें। पंडाल को वाटर प्रूफ बनाया जा है है।
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)