होम पर्यावरण की राष्ट्रीय पेन्टिंग प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा ने जीता

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Nov 6, 2021 07:14 PM

पर्यावरण की राष्ट्रीय पेन्टिंग प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा ने जीता

पर्यावरण की राष्ट्रीय पेन्टिंग प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा ने जीता

पर्यावरण की राष्ट्रीय पेन्टिंग प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा ने जीता

लखनऊ, 6 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की कक्षा-8 की प्रतिभाशाली छात्रा आंशी दुबे ने पर्यावरण व वन्य जीवन पर आधारित राष्ट्रीय पेन्टिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर लखनऊ का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, मध्य प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें देश भर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा आंशी ने अपनी प्रथम पुरष्कृत कलाकृति के माध्यम से न सिर्फ अपनी रचनात्मकता व कलात्मक क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया अपितु दिनोंदिन घटते वन्य क्षेत्र के कारण वन्यजीवों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव का भी संदेश दिया। आंशी ने वन्य जीवन व पर्यावरण के प्रति जागरूक होने का संदेश भी दिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल ने सी.एम.एस. छात्रा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस प्रतिभाशाली छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

            सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. इस प्रकार की रचनात्मक व सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु सदैव प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके। सी.एम.एस. की इसी अनूठी शिक्षा पद्धति के फलस्वरूप विद्यालय के छात्र राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)