होम यूपी चुनाव 2022: सपा-रालोद गठबंधन तय

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 6, 2021 08:45 PM

यूपी चुनाव 2022: सपा-रालोद गठबंधन तय

यूपी चुनाव 2022: सपा-रालोद गठबंधन तय

यूपी चुनाव 2022: सपा-रालोद गठबंधन तय

यूपी चुनाव 2022 में भाजपा को सत्ता से हटाने में लगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव छोटी पार्टियों से गठबंधन कर रहे हैं। पूर्वांचल में सुहेलदेव भारतीय समाजवादी पार्टी से गठबंधन का एलान करने के बाद सपा अध्यक्ष व राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन से एक दिन पहले 21 नवंबर को गठबंधन का एलान करेंगे और दोनों नेता एक साझा प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे।जयंत चौधरी की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात और फिर उन्हीं के विमान से दिल्ली जाने की खबर के बाद रालोद के कांग्रेस के साथ गठबंधन के भी कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, रालोद ने इसका खंडन भी किया था। अखिलेश यादव ने पहले ही बयान दे दिया था कि रालोद से गठबंधन तय है सीटों का एलान जल्द किया जाएगा।पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रालोद की प्रभावी उपस्थिति मानी जाती है। वहीं, किसान आंदोलन के कारण सपा-रालोद के यहां बड़ी संख्या में सीटें जीतने की संभावना जताई जा रही है।अखिलेश यादव ने 27 अक्तूबर को मऊ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से गठबंधन की घोषणा की थी। इस दौरान अखिलेश यादव व सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर यहां जनसभा को भी संबोधित किया था।इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर भी निशाना साधा था। अखिलेश यादव ने योगी सरकार को कानून व्यवस्था, कोरोना के दौरान कुप्रबंधन, रोजगार व महंगाई के मुद्दे को लेकर घेरा था। अखिलेश ने वादा किया था कि सपा की सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। भाजपा सरकार में जवान और किसान सभी परेशान हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)