होम EC ने मणिपुर विधानसभा चुनाव की तारीखों में किया बदलाव, जानिए कब होगा मतदान
EC ने मणिपुर विधानसभा चुनाव की तारीखों में किया बदलाव, जानिए कब होगा मतदान
मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया है। आपको बता दें कि निर्वाचन आयोग ने मणिपुर की तारीखों को संशोधित किया है। पहले चरण के लिए मतदान 27 फरवरी की जगह अब 28 फरवरी को होगा। जबकि दूसरे चरण के लिए मतदान 3 मार्च के बजाय 5 मार्च को होगा और 10 मार्च को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। हाल ही में निर्वाचन आयोग ने मणिपुर का दो दिवसीय दौरा किया था। इसको लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा था कि निर्वाचन आयोग चुनावों में सरकारी मशीनरी और धन बल के दुरुपयोग को कतई सहन नहीं करेगा। सुशील चंद्रा ने राज्य में दो चरणों में होने वाले चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।