होम UP में लोकतंत्र का महापर्व: 11 जिलों की 58 सीटों पर संपन्न हुआ चुनाव, रिकॉर्ड 60.17 फीसदी हुआ मतदान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 10, 2022 10:40 PM

UP में लोकतंत्र का महापर्व: 11 जिलों की 58 सीटों पर संपन्न हुआ चुनाव, रिकॉर्ड 60.17 फीसदी हुआ मतदान

UP में लोकतंत्र का महापर्व: 11 जिलों की 58 सीटों पर संपन्न हुआ चुनाव, रिकॉर्ड 60.17 फीसदी हुआ मतदान

UP में लोकतंत्र का महापर्व: 11 जिलों की 58 सीटों पर संपन्न हुआ चुनाव, रिकॉर्ड 60.17 फीसदी हुआ मतदान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 60.17 फीसदी मतदान हुआ। आपको बता दें कि कोरोना महामारी के बीच में नियमों का पालन करते हुए मतदान सुबह सात बजे से लेकर शाम 6 बजे तक हुआ। इस दौरान ईवीएम खराबी की कुछ खबरें भी सामने आईं। हालांकि निर्वाचन आयोग ने तत्काल ही इन समस्याओं का समाधान किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उत्तर प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। हमें जहां भी शिकायत मिली, ईवीएम और वीवीपैट को तुरंत बदल दिया गया। हिंसा की कोई घटना नहीं हुई।पहले चरण में शामली, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा तथा आगरा जिलों में मतदान हुआ। पहले चरण का चुनाव जाट बहुल क्षेत्र में हुआ है। इस चरण में राज्य सरकार के मंत्रियों श्रीकांत शर्मा, सुरेश राणा, संदीप सिंह, कपिल देव अग्रवाल, अतुल गर्ग और चौधरी लक्ष्मी नारायण समेत कुल 623 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद हो गई।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)