होम कांग्रेस के वॉकआउट पर बोले अधीर रंजन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 10, 2022 10:36 PM

कांग्रेस के वॉकआउट पर बोले अधीर रंजन

कांग्रेस के वॉकआउट पर बोले अधीर रंजन

कांग्रेस के वॉकआउट पर बोले अधीर रंजन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2022-23 के बजट पर लोकसभा में चली चर्चा का जवाब दिया। इस दौरान कांग्रेस, आईयूएमएल और डीएमके ने वाकआउट किया। इस पर लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वित्त मंत्री होते हुए भी उन्होंने यूपीए के कार्यकाल पर झूठे इल्जाम लगाए हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमने जो सवाल सरकार से किए उसका जवाब नहीं दिया गया। वित्त मंत्री होते हुए भी उन्होंने यूपीए के कार्यकाल पर झुठे इल्ज़ाम लगाए। हमने कहा कि इल्ज़ाम लगाने से पहले प्रस्ताव लाए। दरअसल, वित्त मंत्री के भाषण के दौरान कांग्रेस समेत विपक्ष के वाकआउट किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास सदन में बैठने और सच्चाई का सामना करने का धैर्य नहीं है। इसके बजाय वे भाग जाते हैं।वित्त मंत्री ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि देश में इस विपक्षी पार्टी के कारण ही अंधकाल था, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में लोगों के वित्तीय समावेश और कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अमृतकाल की दिशा में कदम बढा़या गया है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार, खासकर इसके दूसरे कार्यकाल में महंगाई दहाई अंकों में थी, वह भी निश्चित तौर पर अंधकाल था...कोयला घोटाला था, 2जी घोटाला था, अंतरिक्ष-देवास घोटाला था। रोजाना सुबह के अखबार में भ्रष्टाचार की खबरें आती थीं...नीतिगत पंगुता थी। वह अंधकाल था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)