होम स्विस बैंकों में जाता है 24 हजार करोड़ रुपए, हम गोवा की जनता के ऊपर खर्च करेंगे सारा पैसा: केजरीवाल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 10, 2022 10:50 PM

स्विस बैंकों में जाता है 24 हजार करोड़ रुपए, हम गोवा की जनता के ऊपर खर्च करेंगे सारा पैसा: केजरीवाल

स्विस बैंकों में जाता है 24 हजार करोड़ रुपए, हम गोवा की जनता के ऊपर खर्च करेंगे सारा पैसा: केजरीवाल

स्विस बैंकों में जाता है 24 हजार करोड़ रुपए, हम गोवा की जनता के ऊपर खर्च करेंगे सारा पैसा: केजरीवाल

 गोवा में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नॉर्थ गोवा में एक सभा को संबोधित किया और कहा कि हम वोट की राजनीति नहीं करते हैं। अगर आपको हमारी जरूरत होगी तो हम आपके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमें गोवा की और यहां रहने वालों की चिंता है। इसी बीच उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस ने दिल्ली को लूट रखा था, देश में दिल्ली का नाम स्कैम वाली दिल्ली कहकर लिया जाता था। आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद लोग कहते हैं दिल्ली में स्कूल,अस्पताल अच्छें हैं। 24 घंटे बिजली आती है। 7 सालों में दिल्ली का नाम बदल गया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी गोवा के अंदर कट्टर ईमानदार सरकार बनाएगी। इनके जो 24,000 करोड़ रुपया स्विस बैंकों में जाता है ये सारा पैसा जनता के ऊपर ख़र्च हुआ करेगा।उन्होंने कहा कि दिल्ली में 2 करोड़ लोग हैं उनके लिए हमने हर व्यक्ति के मुफ़्त इलाज की योजना बनाई है। गोवा के 15 लाख लोगों का भी सारा इलाज मुफ़्त होगा फिर चाहे वो क्रोसिन की टेबलेट हो या 80 लाख का किडनी ट्रांसप्लांट हो। इसी बीच केजरीवाल ने कोरोना महामारी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछले साल जब कोरोना हुआ था, उस वक्त आपके घर में राशन देने के लिए कौन आया था, आम आदमी पार्टी आई थी। उस वक्त भाजपा, कांग्रेस और दूसरी पार्टियां कहां थी ? किसी ने आपकी मदद नहीं की। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर राशन, दवाईयां और आक्सी मीटर बांट रहे थे। हमें गोवा के लोगों की चिंता है। हम वोट के लिए राजनीति नहीं करते हैं और कल भी अगर आपको हमारी जरूरत होगी तो आम आदमी पार्टी आपके साथ खड़ी होगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)