होम ममता सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, घायल हुए शुभेंदु अधिकारी, अस्पताल ले जाया गया
ममता सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, घायल हुए शुभेंदु अधिकारी, अस्पताल ले जाया गया
सूरी (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी बीरभूम जिले में बुधवार को अपनी पार्टी भाजपा के कानून उल्लंघन कार्यक्रम में लोहे के बैरीकेड के पैर पर गिर जाने से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। अधिकारी महिलाओं के विरूद्ध अत्याचार में कथित वृद्धि के विरूद्ध सूरी में बीडीओ कार्यालय के बाहर कानून उल्लंघन कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बीडीओ कार्यालय में प्रदर्शनकारियों को घुसने से रोकने के लिए उसके बाहर लोहे के बैरीकेड लगा दिये थे। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के बीच झड़प के दौरान एक बैरीकेड अधिकारी के पैर पर गिर गया और वह घायल हो गये। एक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता ने कहा, ‘‘उन्हें अस्पताल ले जाया गया।’’ प्रदर्शन के दौरान हाथों में पोस्टर एवं तख्तियां लिये भाजपा कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस के विरूद्ध नारे लगाये एवं राज्य में बलात्कार के मामलों में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। अधिकारी के घायल हो जाने के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।