होम MLC चुनाव में हार पर अखिलेश यादव ने तोड़ी चुप्पी, कहा-भाजपा ने मनमानी और धांधली की हदें पार कीं

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 12, 2022 09:50 PM

MLC चुनाव में हार पर अखिलेश यादव ने तोड़ी चुप्पी, कहा-भाजपा ने मनमानी और धांधली की हदें पार कीं

MLC चुनाव में हार पर अखिलेश यादव ने तोड़ी चुप्पी, कहा-भाजपा ने मनमानी और धांधली की हदें पार कीं

MLC चुनाव में हार पर अखिलेश यादव ने तोड़ी चुप्पी, कहा-भाजपा ने मनमानी और धांधली की हदें पार कीं

यूपी एमएलसी चुनाव में मिली करारी हार के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पहला बयान आया है। अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी की हार को लेकर भाजपा पर कई आरोप लगाए। अखिलेश ने यहां तक कहा कि भाजपा ने मनमानी और धांधली की सभी हदें पार कर दी हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र को कुचलने का काम किया है। भाजपा को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा। 
यूपी में एमएलसी की 36 सीटों पर हुए चुनाव में 33 सीटें भाजपा ने जीती हैं। सपा का सूपड़ा साफ हो गया है। अखिलेश यादव ने रिजल्ट पर बयान जारी करते हुए कहा कि दूसरों को जातिवादी बताने वाली भाजपा की ये सच्चाई है कि एमएलसी चुनाव की 36 सीटों में से 18 पर मुख्यमंत्री के स्वजातीय जीते हैं। एससी-एसटी, ओबीसी को दरकिनार कर ये कैसा ‘सबका साथ, सबका विकास‘? अखिलेश ने कहा कि सामाजिक न्याय को लोकतंत्र के जरिए मजबूत करने की लड़ाई समाजवादी लड़ते रहेंगे।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा को संविधान, लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की प्रक्रिया में जरा भी विश्वास नहीं है। वह धन-बल और छल से येन-केन-प्रकारेण सत्ता में बने रहने के लिए संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने के साथ ही लोकतंत्र की सभी मर्यादाओं को भी तार-तार करने में लगी है। पंचायत चुनावों के बाद, विधानसभा चुनाव और अब स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव में भाजपा ने लोकतांत्रिक मर्यादाओं को कुचलने का ही काम किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)