होम महंगाई हटाओ रैली की तैयारियों पर माकन का महामंथन, बोले- सोई हुई मोदी सरकार को जगाने का करेंगे काम
महंगाई हटाओ रैली की तैयारियों पर माकन का महामंथन, बोले- सोई हुई मोदी सरकार को जगाने का करेंगे काम
राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन मंगलवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय पहुंचे। जहां पर प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर 12 दिसंबर को महंगाई हटाओ महारैली का दिल्ली में आयोजन होगा।समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस नेता अजय माकन ने बताया कि 12 दिसंबर को महंगाई हटाओ महारैली राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में आयोजित की जा रही है। इसकी तैयारी के सिलसिले में मुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और सभी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि राजस्थान से हम बहुत बड़ी तादाद में दिल्ली जाएंगे और महंगाई हटाओं का नारा लगाकर वहां की सोई हुई मोदी सरकार को जगाने का काम करेंगे। गौरतलब है कि देश में रिकॉर्डतोड़ महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के आह्वान पर दिल्ली में 12 दिसंबर को प्रस्तावित "महंगाई हटाओ" महारैली को लेकर अजय माकन ने मुख्यमंत्री गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा की उपस्थिति में बैठक की।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।